यूपी को जल्द मिलेंगे 8 नए एक्सप्रेसवे, टेंडर फाइनल करने की तारीख तय; 15 अक्टूबर तक 4 परियोजनाओं पर होगा फैसला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए टेंडर प्रक्रिया की समयसीमा तय कर दी है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे समेत चार परियोजनाओं के टेंडर 15 अक्टूबर तक अंतिम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अन्य प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए भी अलग-अलग समयसीमा निर्धारित की गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई परियोजनाओं की समीक्षा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक हुई। इसमें एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, औद्योगिक क्लस्टर…

Read More

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे; बिजनौर से लखनऊ और हरिद्वार का सफर होगा आसान

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा, जिसे भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। इस परियोजना से बिजनौर समेत आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 10,761 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार पर अनुमानित 10,761 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।…

Read More

Lucknow-Kanpur Expressway: 14 जुलाई सुबह 8 बजे से दौड़ेंगी गाड़ियां, पहले दिन से लगेगा टोल; जानें पूरी व्यवस्था

लखनऊ: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन 14 जुलाई की सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संचालन शुरू होने के साथ ही एक्सप्रेसवे के सभी प्रवेश और निकास द्वार वाहनों के लिए खोल दिए जाएंगे और पहले दिन से ही टोल टैक्स की वसूली भी शुरू होगी। 13 जुलाई को होगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री…

Read More