UP News: पत्नी की मौत का सदमा पति नहीं सह पाया, सिंदूर भरते ही आया हार्ट अटैक; औरैया में एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में लंबे समय से बीमार चल रही पत्नी की मौत के कुछ ही घंटों बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। बताया गया कि अंतिम संस्कार से पहले पत्नी की मांग में सिंदूर भरने के दौरान पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल…

Read More

CM योगी का कुशीनगर दौरा आज: 525 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, लोकार्पण-शिलान्यास के साथ करेंगे जनसभा को संबोधित

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंच रहे हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करीब 525 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं पर भी अपनी बात रखेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:25 बजे टेकुआटार स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग के जरिए कार्यक्रम स्थल…

Read More

53वें जन्मदिन पर अखिलेश यादव को CM योगी ने दी बधाई, लिखा- प्रभु श्रीराम से आरोग्यता और दीर्घायु की कामना

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- ‘जिम्मेदारी मेरी थी, लेकिन हेराफेरी में कोई भूमिका नहीं’

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पहली बार अपना पक्ष रखा है। पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में उन्होंने चढ़ावे की कथित चोरी या हेराफेरी में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि चढ़ावे की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उनके पद के तहत आती थी। सूत्रों के अनुसार, चंपत राय ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उन्हें चढ़ावे में गड़बड़ी की…

Read More

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का बड़ा सवाल, ‘हॉस्टल में नॉनवेज परोसना क्या जरूरी?’ लोहिया संस्थान की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रावासों की व्यवस्थाओं और खानपान व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने हॉस्टल में सप्ताह में दो दिन नॉनवेज परोसे जाने की परंपरा पर आपत्ति जताते हुए पूछा कि क्या ऐसा करना वास्तव में जरूरी है। इसके साथ ही छात्रावास परिसर में फैली गंदगी पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकीं राज्यपाल ने जन…

Read More

“मकबरे में निकले भोलेनाथ?” फतेहपुर में इतिहास बना Mystery Zone!

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक पुराना मकबरा अब इतिहास और आस्था की लड़ाई का मैदान बन गया है। हिंदू संगठनों ने दावा किया है कि यह कोई साधारण मजार नहीं, बल्कि एक प्राचीन शिव मंदिर था, जिसे बाद में तोड़कर मकबरे का रूप दे दिया गया। “ये मजार नहीं, शिव का दरबार है!” – हिंदू संगठन स्थानीय हिंदू संगठनों ने मजार परिसर में पहुंचकर दावा किया कि “मूल रूप से यह स्थान एक मंदिर था, जहां भगवान शिव की पूजा होती थी।” इसके बाद उन्होंने मजार के बाहर…

Read More