CM योगी का कुशीनगर दौरा आज: 525 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, लोकार्पण-शिलान्यास के साथ करेंगे जनसभा को संबोधित

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंच रहे हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करीब 525 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं पर भी अपनी बात रखेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:25 बजे टेकुआटार स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग के जरिए कार्यक्रम स्थल जाएंगे, जहां रामकोला, हाटा और कुशीनगर सदर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर से रवाना होकर 10:10 बजे एमपी पॉलिटेक्निक, गोरखपुर के हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद राजकीय हेलीकॉप्टर से कुशीनगर के लिए उड़ान भरेंगे और 10:25 बजे टेकुआटार हेलीपैड पर उतरेंगे।

एक घंटे तक रहेगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और करीब एक घंटे तक आयोजित जनसभा में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ जनता को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 11:30 बजे वह कार्यक्रम स्थल से टेकुआटार हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 11:35 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से गोरखपुर लौट जाएंगे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था और पार्किंग स्थलों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

 

Related posts