योगी सरकार का बड़ा फैसला! पीएम पोषण योजना के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, रिटायरमेंट 62 साल, मानदेय बढ़ा और नई नियुक्तियों को भी मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम पोषण योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई अहम फैसलों पर मुहर लगा दी है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की प्रबंधकारिणी बैठक में योजना से जुड़े कर्मचारियों को राहत देने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के कई प्रस्ताव मंजूर किए गए। सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले रसोइयों की सेवानिवृत्ति आयु अब 62 वर्ष होगी। साथ ही उनके कार्यकाल और अन्य कर्मचारियों के मानदेय व सेवा शर्तों…

Read More

Gen Z पर योगी सरकार का बड़ा दांव! नौकरी नहीं, अब युवा बनेंगे रोजगार देने वाले, ‘यूथ अड्डा’ से तैयार होगा नया उद्यमिता मॉडल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नई पीढ़ी यानी Gen Z को उद्यमिता की ओर बढ़ाने के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के तहत संचालित ‘सीएम युवा’ और ‘यूथ अड्डा’ जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं के जरिए वित्तीय सहायता, कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और बाजार से जुड़ाव का पूरा तंत्र तैयार किया गया है। Gen Z की जरूरतों के…

Read More

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! लखनऊ-प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर, गृह सचिव समेत 15 वरिष्ठ IPS अफसरों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को पुलिस महकमे के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में लखनऊ और प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही वाराणसी और गोरखपुर के एडीजी भी बदले गए हैं, जबकि गृह सचिव के पद पर भी नई नियुक्ति की गई है। लखनऊ और प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर लखनऊ में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक तरुण गाबा को राजधानी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया…

Read More

यूपी के कॉलेज शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा! कैशलेस इलाज, ₹5 लाख मुफ्त उपचार और ₹3 करोड़ तक सुरक्षा का ऐलान

आगरा: उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए योगी सरकार ने बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के साथ उच्च शिक्षा विभाग का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) कराया। इस योजना के तहत शिक्षकों को कैशलेस इलाज के साथ दुर्घटना और अन्य परिस्थितियों में करोड़ों रुपये तक की आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा सीधा लाभ मुख्यमंत्री ने बताया कि…

Read More

2036 ओलंपिक पर योगी सरकार का बड़ा विजन! यूपी को स्कूली खेलों में टॉप-3 राज्यों में पहुंचाने के लिए बनेगा मास्टर प्लान

लखनऊ: वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने खेलों के क्षेत्र में बड़ा लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को वर्ष 2036 तक स्कूली खेलों के मामले में देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल करने के लिए अभी से ठोस मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के खेल संघों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया, ताकि खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संस्थाओं को वैश्विक अनुभव मिल…

Read More

गोरखपुर को मिली ऐतिहासिक सौगात! CM योगी ने किया पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का उद्घाटन, 995 करोड़ की परियोजनाओं की भी दी सौगात

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जिले के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का फीता काटकर लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री फ्लाईओवर पर कुछ दूरी तक पैदल चले, फिर शिलापट्ट के पास खड़े होकर तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद उन्होंने स्वयं फ्लाईओवर पर सफर करते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक यात्रा की। टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर बना यह 2.6 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन फ्लाईओवर गोरखपुर की अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई…

Read More

गोरखपुर को आज मिलेगी 995 करोड़ की बड़ी सौगात! CM योगी करेंगे शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, 10 नई परियोजनाओं की रखेंगे नींव

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। देवरिया बाईपास फोरलेन के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शहर का पहला 2.6 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन फ्लाईओवर ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज मार्ग पर तैयार किया गया है। इसके शुरू होने से शहर में यातायात पहले की…

Read More

5 लाख तक मुफ्त इलाज! आखिर किन लोगों के लिए CM योगी ने खोला खजाना, 26 जुलाई से मिलेगा बड़ा फायदा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कैशलेस इलाज का दायरा एक बार फिर बढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब प्रदेश के वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब 3.50 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की औपचारिक शुरुआत 26 जुलाई को की जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ? माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार,…

Read More

जनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त संदेश, बोले- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी…

Read More

गोरखपुर में CM योगी ने छात्रों को दी बड़ी सौगात, आयुष विश्वविद्यालय के नए हॉस्टल का किया लोकार्पण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पहुंचकर दो नए छात्रावासों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया, छात्र-छात्राओं से संवाद किया और पढ़ाई के साथ-साथ मेस की गुणवत्ता तथा अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। दो छात्रावासों का हुआ लोकार्पण मुख्यमंत्री ने महंत अवेद्यनाथ बालक छात्रावास और राप्ती बालिका छात्रावास का शिलापट अनावरण करने के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी और प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु…

Read More