योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सरकारी वकीलों के मानदेय बढ़ाने समेत 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार शाम होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक कई महत्वपूर्ण फैसलों की गवाह बन सकती है। शाम पांच बजे प्रस्तावित इस बैठक में 16 से अधिक एजेंडों पर चर्चा होगी। इनमें सरकारी मुकदमों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के मानदेय और मासिक भत्तों में बढ़ोतरी से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के पांच जिलों में नई जेलों के निर्माण और मक्का क्रय नीति को मंजूरी मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। सरकारी वकीलों को मिल सकता है बड़ा…

Read More

UP Cabinet Meeting: 3 जून को योगी कैबिनेट की अहम बैठक, परिवहन से लेकर कृषि तक 15 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 3 जून को आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दिए जाने की संभावना है। बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास, पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित होगी। करीब दो सप्ताह के अंतराल के बाद होने वाली इस कैबिनेट बैठक को कई अहम फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार परिवहन, खाद्य एवं रसद,…

Read More

यूपी में शुरू होगा सांस्कृतिक महाअभियान, ऐतिहासिक नायकों और महापुरुषों के नाटकों से युवाओं में जगाई जाएगी राष्ट्रचेतना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को देश की ऐतिहासिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर सांस्कृतिक महाअभियान शुरू करने जा रही है। इस पहल के तहत प्रदेशभर में ऐतिहासिक नायकों, साहित्यकारों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की योजना है कि विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, संग्रहालयों, ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक केंद्रों में विशेष नाट्य मंचन के माध्यम से नई पीढ़ी तक राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश पहुंचाया जाए। इस अभियान की जिम्मेदारी भारतेंदु नाट्य अकादमी…

Read More

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: IAS अर्चना अग्रवाल को मिली राजस्व परिषद की कमान, जानिए उनका प्रशासनिक सफर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल को बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपते हुए राजस्व परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर तैनात रहे अनिल कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह नियुक्ति की गई है। अर्चना अग्रवाल का कार्यकाल लगभग चार महीने का होगा, क्योंकि वह इसी वर्ष सितंबर में सेवा से सेवानिवृत्त होने वाली हैं। राज्य सरकार ने उन्हें राजस्व परिषद की जिम्मेदारी के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अध्यक्ष का अतिरिक्त…

Read More

होमगार्ड होंगे और ज्यादा प्रशिक्षित व आधुनिक, सीएम योगी ने CPR और फर्स्ट एड ट्रेनिंग को किया अनिवार्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड संगठन को और अधिक सक्षम, आधुनिक और तकनीक-संपन्न बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि सभी होमगार्ड जवानों को अनिवार्य रूप से CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना, आपदा या आपात स्थिति में पुलिस और होमगार्ड कर्मी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचते हैं, इसलिए उनकी त्वरित प्रतिक्रिया कई लोगों की जान बचा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड…

Read More

BBAU में ‘लिविंग द विवेकानंद वे’ पर संवाद सत्र आयोजित, युवाओं को आत्मचिंतन और चरित्र निर्माण का संदेश

लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ‘लिविंग द विवेकानंद वे : प्रैक्टिकल स्पिरिचुअलिटी फॉर मॉडर्न इंडिया’ पुस्तक पर आधारित संवादात्मक चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। कार्यक्रम में पुस्तक के सह-लेखक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुवाद सॉल्यूशंस की डॉयरेक्टर डॉ. अनन्या अवस्थी और विवेकानंद केंद्र उत्तर प्रांत के उपप्रमुख डॉ. निखिल यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर मंच पर प्रसिद्ध लोकगायिका एवं समाजसेवी मालिनी अवस्थी, शिक्षा विभाग के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर सिंह…

Read More

शिक्षा से लेकर कानून-व्यवस्था तक सिस्टम फेल, जनता परेशान: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तीखा वार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सीबीएसई परीक्षा विवाद और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तंत्र तक पूरी तरह चरमरा गया है और जनता लगातार परेशान है। छात्रों के भविष्य पर संकट और व्यवस्था पर सवाल अखिलेश यादव ने कहा कि एक ओर लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है, तो…

Read More

Bakrid 2026: बकरीद बाजार में ‘शहंशाह’ का जलवा, 90 किलो के बकरे को देखने उमड़ी भीड़

लखनऊ: बकरीद का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी के बकरा बाजारों में रौनक चरम पर पहुंच गई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में सजे बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इसी बीच करीब 90 किलो वजन वाला ‘शहंशाह’ नाम का एक खास बकरा लोगों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। करीब 2 लाख रुपये कीमत वाले इस बकरे को देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ जुट रही है। जैसे ही ‘शहंशाह’ बाजार में पहुंचा, लोगों ने उसके साथ फोटो और वीडियो…

Read More

UP Bakrid Holiday: यूपी सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नई विज्ञप्ति के अनुसार अब प्रदेश में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 27 मई की जगह 28 मई 2026, गुरुवार को रहेगा। प्रदेश सरकार ने यह फैसला चांद दिखने की स्थिति स्पष्ट होने के बाद लिया है। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में 27 मई 2026, बुधवार को बकरीद का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि…

Read More

UP Police Promotion: यूपी के 29 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, जुलाई में DPC बैठक, कई बड़े नाम रेस में शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के 29 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए संभावित अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिए हैं। जानकारी के मुताबिक जुलाई 2026 में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित होगी, जिसमें अंतिम सूची को मंजूरी दी जाएगी। यूपीएससी इन अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, वार्षिक…

Read More