महिला सशक्तिकरण की मिसाल: IAS अर्चना अग्रवाल को मिली राजस्व परिषद की कमान, जानिए उनका प्रशासनिक सफर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल को बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपते हुए राजस्व परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर तैनात रहे अनिल कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह नियुक्ति की गई है। अर्चना अग्रवाल का कार्यकाल लगभग चार महीने का होगा, क्योंकि वह इसी वर्ष सितंबर में सेवा से सेवानिवृत्त होने वाली हैं। राज्य सरकार ने उन्हें राजस्व परिषद की जिम्मेदारी के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अध्यक्ष का अतिरिक्त…

Read More