झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बबीना पुलिस द्वारा दिनांक 11.10.2026 पेट्रोल पंप के पास खण्डहर पड़ी दुकान के अंदर ग्राम बैदोरा थाना बबीना जिला झांसी से दविश के दौरान अभियुक्त राहुल अहिरवार पुत्र प्रकाश अहिरवार निवासी ग्राम टुंका किल्चवारा थाना बबीना झांसी उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 25 पाउच में 05 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब नाजायज बरामद हुयी। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 332/2026 धारा 60(1) आब० अधि० के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई……..
