लखनऊ: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने हुड़दंग से लोकतंत्र को बदरंग करने का काम कर रही है। केशव मौर्य ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर राजनीति के नाम पर नौटंकीबाजी करने का आरोप लगाया। विपक्ष के पास नहीं है कोई ठोस मुद्दा: केशव मौर्य केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश…
Read MoreTag: INDIA गठबंधन
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 10 जनपथ पहुंचकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद मौर्य ने अपनी जनता पार्टी के INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति और उनकी पार्टी…
Read More‘नीतीश कुमार को रोक लेना चाहिए था’, CWC में हुई चर्चा, सोनिया गांधी बोलीं- उन्हें जाना ही था
नई दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति की मंगलवार को हुई बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से अलग होकर एनडीए में जाने का मुद्दा भी उठा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को गठबंधन से जाने नहीं देना चाहिए था। इस पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि नीतीश को जाना ही था और वह गठबंधन से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे थे। यह चर्चा ऐसे समय हुई जब बुधवार को…
Read MoreSIR पर विपक्ष का बड़ा प्लान! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 सितंबर को जुटेगा INDIA गुट, संसद से सड़क तक आंदोलन की तैयारी
नई दिल्ली: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की साझा रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दल 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक करेंगे। इस बैठक में देशभर में संयुक्त विरोध प्रदर्शन और संसद में नया प्रस्ताव लाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Read Moreतेजस्वी हैं मजबूत दावेदार, लेकिन मोहर अभी बाकी
बिहार चुनाव की हलचल तेज है, लेकिन विपक्षी INDIA गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अब तक साफ नहीं हुआ है।कांग्रेस नेता उदित राज ने बयान दिया है कि अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है, और यह फैसला चर्चा के बाद होगा। “हर पार्टी का हक़ है दावा करने का” – उदित राज उदित राज ने साफ किया कि “तेजस्वी यादव को आरजेडी सीएम कैंडिडेट बता सकती है, यह उनका अधिकार है। समर्थक और पार्टी दावा करेंगे ही, लेकिन INDIA गठबंधन की ओर से सामूहिक तौर पर अभी कोई नाम तय…
Read More“सीमांचल में राहुलवा के रोड शो, ओवैसी-भाजपा सब हिल गए हो!”
बिहार के सीमांचल क्षेत्र—कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज—कब का सियासी दरबार बनल बा. ई इलाका ना त खाली सीमा से लगल बा, बलुक राजनीति के ‘सीमारेखा’ भी यहीं खिंचत बा। राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा एही धरती पर धूल उड़ावत घूम रहल बा. खास बात ई बा कि इ यात्रा न केवल कांग्रेस खातिर, बलुक पूरा INDIA गठबंधन खातिर बड़ा दांव बन चुकल बा। वोटर लिस्ट से कटे 7 लाख नाम: “ई कौन सिस्टम ह भाई?” अब सुनिए असली मसला – स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के नाम पर सीमांचल से…
Read More“तेलंगाना Vs तमिलनाडु: उपराष्ट्रपति की कुर्सी पर दक्षिण का दंगल!”
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तारीख तो तय है – 9 सितंबर। लेकिन उससे पहले ही सियासत में बवाल तय है। इस बार मुकाबला सिर्फ इंडिया बनाम NDA नहीं है, बल्कि ‘राज्यीय अस्मिता’ बनाम ‘राजनीतिक गठबंधन’ भी है। सवाल ये नहीं कि कौन जीतेगा, सवाल ये है कि चंद्रबाबू नायडू और एमके स्टालिन किसे जिताना चाहेंगे, और क्यों? साउथ बनाम साउथ: जब चुनाव हो गया क्षेत्रीय pride का मुकाबला इंडिया गठबंधन ने मैदान में उतारे रिटायर्ड जज बी. सुदर्शन रेड्डी, मूलतः तेलंगाना (पुराना आंध्र) से। एनडीए ने चुना अनुभवी गवर्नर और…
Read More“PM तो अब राहुलवा ही बनेगा बाबू!” तेजस्वी के ठेठ स्टाइल में गरज
बिहार के नवादा में जब राहुल गांधी के साथ मंच पर तेजस्वी यादव चढ़े, तब मंच सियासत का अखाड़ा बन गया। तेजस्वी बोले, “अबकी बार जनता महागठबंधन की सरकार बनाए और राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाए।”और हँसी में लिपटा ज़हर घोलते हुए बोले –“हम बिहारी हईं, एक बिहारी सब प भारी! धोखा त हम खैनी में रगड़ के थूक देत बानी।” पूरा मंच तालियों से गूंज उठा और माहौल ऐसा बना जैसे चुनाव का रिजल्ट यहीं तय हो गया हो। राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला – “SIR…
Read Moreवोट चोरी या सत्यापन? चुनाव आयोग ने विपक्ष को दिया 10 पॉइंट्स में जवाब
17 अगस्त 2025 को भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विपक्षी दलों RJD और INDIA गठबंधन द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज किया। 1. वोट देने का हक, लेकिन दो जगह नहीं! ज्ञानेश कुमार ने साफ कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के हर नागरिक को वोट देने का हक है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति का नाम दो जगह…
Read More“Voter अधिकार यात्रा” या “Voter डर यात्रा”? नई पॉलिटिकल पिक्चर शुरू!
बिहार की सियासी गर्मी अब सड़कों पर उतर रही है। 17 अगस्त से कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेता एक नयी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं — नाम है “वोटर अधिकार यात्रा”। अब इस यात्रा का असली मकसद क्या है?सादा जवाब: हर वोटर को उसका अधिकार दिलाना।व्यंग्यात्मक जवाब: बीजेपी की ‘वोट कटिंग मशीन’ को शॉर्ट-सर्किट करना। “नाम काटो योजना” बनाम “नाम जोड़ो अभियान” कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का दावा है कि, “वोट काटना एक षड्यंत्र है — न सिर्फ़ नाम काटना, बल्कि पहचान छीनना है।” अब ये बयान इतना…
Read More