नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लगातार नारेबाजी और हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। इसके चलते सोमवार को भी प्रश्नकाल नहीं चल सका। गृह मंत्री से जवाब की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन सदन…
Read MoreTag: Amit Shah
‘छात्रों पर हमला किसके आदेश से हुआ?’ राहुल गांधी का अमित शाह को खुला पत्र, लाठीचार्ज और पेलेट गन पर मांगा जवाब
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर से निकाले गए ‘संसद मार्च’ के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस और कथित पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया है कि छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश आखिर किसने दिया था। गृह मंत्री को…
Read Moreकारगिल विजय दिवस पर द्रास से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश! PM मोदी समेत देशभर के नेताओं ने वीर जवानों को किया नमन
नई दिल्ली: 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देशभर में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीर जवानों को नमन किया और पाकिस्तान को लेकर सख्त संदेश दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने भी कारगिल के वीरों के साहस और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। द्रास से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर तीखा हमला…
Read MoreNEET विवाद पर आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन! कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी, सियासी टकराव तेज
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देश की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। एक ओर विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी बुधवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन कर सकती है। जानकारी के अनुसार, भाजपा विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन और घेराव की तैयारी में है। कांग्रेस दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन की तैयारी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास…
Read Moreमानसून सत्र में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल पर ब्रेक! सरकार का पूरा फोकस महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर
नई दिल्ली: संसद के सोमवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ विधेयक पेश किए जाने की संभावना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार फिलहाल इस विधेयक को लेकर जल्दबाजी के पक्ष में नहीं है। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था का लक्ष्य वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है, इसलिए इस पर पर्याप्त समय उपलब्ध है। मौजूदा समय में सरकार की प्राथमिकता महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाने पर है। सूत्रों के अनुसार, परिसीमन विधेयक इस सत्र में पेश होगा या…
Read Moreनर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद खत्म, चार राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता; अमित शाह बोले- दशकों पुराना मामला सुलझा
नई दिल्ली: नर्मदा अवॉर्ड के तहत लंबित भुगतान और सरदार सरोवर परियोजना की लागत साझेदारी से जुड़े दशकों पुराने विवाद का समाधान हो गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच वन-टाइम सेटलमेंट के तहत ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी उपस्थित रहे। चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किए समझौते पर हस्ताक्षर समझौते पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
Read More12 साल NDA, नया इतिहास PM मोदी के नाम! नेहरू का रिकॉर्ड पीछे, आज दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करेगी सत्ताधारी गठबंधन
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के साथ ही भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इसी उपलब्धि के बीच आज राजधानी दिल्ली में एनडीए की बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, एनडीए…
Read Moreराज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी रणनीति, 24 सीटों पर मंथन तेज; कई दिग्गजों के नाम चर्चा में
नई दिल्ली: राज्यसभा की 24 सीटों और विभिन्न राज्यों की विधान परिषद सीटों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें उम्मीदवारों के चयन से लेकर सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत मंथन हुआ। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के…
Read Moreबंगाल में योगी फैक्टर: 82% स्ट्राइक से सत्ता पलटी- ‘बुलडोजर बाबा’ का धमाका
जिसे “अजेय किला” कहा जा रहा था, वो एक झटके में मलबे में बदल गया। West Bengal की सियासत में यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि narrative का क्रैश है जहां मैदान में उतरा हर समीकरण बिखर गया। और इस पूरी कहानी में एक नाम अचानक सबसे ऊपर आ गया—Yogi Adityanath… क्या यह सिर्फ प्रचार था या एक सुनियोजित राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक? बंगाल में ‘बाबा’ का बवंडर यह जीत सिर्फ Bharatiya Janata Party की नहीं, बल्कि उस आक्रामक कैंपेन मॉडल की है जिसने बंगाल की राजनीति को सीधे चुनौती दी।…
Read Moreबंगाल के बाद अब यूपी — BJP का ‘वार प्लान’ तैयार 180 MLA तो गए!
बंगाल जीत के बाद BJP रुकी नहीं… उसने अगला निशाना तय कर लिया है। Uttar Pradesh अब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि सत्ता का अगला रणक्षेत्र बन चुका है जहां 2027 की लड़ाई की पटकथा अभी से लिखी जा रही है। और इस बार खेल सिर्फ चुनाव जीतने का नहीं… इतिहास बनाने का है। बंगाल के बाद सीधा यूपी Bharatiya Janata Party ने पश्चिम बंगाल में जीत के बाद अपनी पूरी चुनावी मशीनरी को यूपी की ओर मोड़ने का फैसला कर लिया है क्योंकि पार्टी जानती है कि देश की…
Read More