थाना गुरसराय पुलिस द्वारा चोरी की घटना के अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार…..

थाना गुरसराय पुलिस द्वारा चोरी की घटना के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी हुए 02 सिलेण्डर बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
झांसी। साजिन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय, ग्राम बंकापहाड़ी से गैस सिलेंडर चोरी होने के संबंध में थाना गुरसराय पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-269/2026, धारा 305(ई) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।


उक्त घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार एवं क्षेत्राधिकारी गरौठा श्री पीयूष कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गुरसराय श्री अखिलेश द्विवेदी के निर्देशन में थाना गुरसराय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की तलाश हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे थे।

मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त महेन्द्र अहिरवार पुत्र रामभरोसे अहिरवार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम बंकापहाड़ी, थाना गुरसराय, जिला-झाँसी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 गैस सिलेन्डर बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related posts