15 नवंबर से शुरू होगा वार्षिक मेला……

उन्नाव।15 नवंबर से शुरू होगा वार्षिक मेला, गोकुल बाबा मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, लेकिन बदहाल रास्ते और टूटी नालियां बनीं मुसीबत!

उन्नाव में 15 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले वार्षिक मेले में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके बावजूद मेला क्षेत्र में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और टूटी नालियां व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।

बाबा पर चढ़ाया जाने वाला दूध और जल सड़कों पर बह रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर त्योहार से पहले जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आश्वासन देते हैं, लेकिन त्योहार बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। एक त्योहार गुजरता है और दूसरा आ जाता है, मगर समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।

सवाल यह है कि जब लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब जागेंगे? क्या मेले से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी या इस बार भी श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं के बीच से गुजरना पड़ेगा।

Related posts