उन्नाव।यातायात जागरूकता माह में प्रदीप कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा उन्नाव शहर क्षेत्र में यातायात जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
