झाँसी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के तत्वावधान में जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में विधायक खेल स्पर्धा (वित्तीय वर्ष 2026-27) का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में झाँसी के सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 16 एवं 17 नवम्बर, 2026 को झाँसी स्मार्ट सिटी स्टेडियम/राजकीय इंटर कॉलेज, झाँसी में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी छत्रपाल सिंह, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक सदर ने ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में झाँसी सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1650 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गई तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
प्रथम दिवस की प्रमुख प्रतियोगिताओं के परिणाम
टीम स्पर्धा में विजेता टीमें—
1-सब-जूनियर बालिका कबड्डी – आर्य कन्या इंटर कॉलेज।
2-सब-जूनियर बालक कबड्डी – लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज।
3-जूनियर बालिका कबड्डी – एच0एन0 मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज।
4-जूनियर बालक कबड्डी – लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज।
5-सीनियर बालक कबड्डी – लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज।
6-सीनियर बालक वॉलीबॉल – विवेक निरंजन खेल एकेडमी।
7-सब-जूनियर फुटबॉल – लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज।
8-जूनियर फुटबॉल – बरबीरीक कैंन्ट क्लब, झाँसी।
एकल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी—
1-सब-जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ – नैन्सी राजपूत।
2-जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ – श्रेयांसी।
3-सीनियर बालिका 100 मीटर दौड़ – वैष्णवी।
4-सीनियर बालक 200 मीटर दौड़ – आदित्य पटेल।
5-सीनियर बालक 400 मीटर दौड़ – आदित्य पटेल।
6-सब-जूनियर बालिका लंबी कूद – संध्या राजपूत।
7-जूनियर बालिका लंबी कूद – श्रेयांसी।
8-सीनियर बालिका बैडमिंटन – आशी।
9-सब-जूनियर बालक बैडमिंटन – राम मिश्रा।
प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र, शील्ड एवं ट्रैकसूट बॉटल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के अनुदेशकों एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के व्यायाम शिक्षकों ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन श्री संजीव त्रिपाठी द्वारा किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी श्री शिवराम सिंह ने समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सराहना की।
