वाराणसी: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी में आयोजित संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक बार फिर संत रविदास नगर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिले का नाम बदल दिया गया था, लेकिन अब उसकी पुरानी पहचान बहाल की जाएगी। भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास नगर की पहचान मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास नगर का नाम बदलकर भदोही कर दिया गया था, लेकिन अब सरकार इसे दोबारा…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
BBAU का बड़ा संदेश: अफवाहों से रहें दूर, अनुशासन और शैक्षणिक माहौल से समझौता नहीं होगा; कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल की अपील
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर विद्यार्थियों और अभिभावकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण, पारदर्शी प्रशासन और विधि के शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है तथा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, हिंसा या विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। विद्यार्थियों के हित सर्वोच्च, हर सुविधा उपलब्ध कराने के…
Read Moreगुरु पूर्णिमा पर वाराणसी से होगा संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष का शुभारंभ, CM योगी करेंगे राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान का आगाज
वाराणसी: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को वाराणसी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से उनके 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब तीन बजे जन्मस्थली पहुंचकर संत रविदास के चरणों में मत्था टेकेंगे और अभियान का शुभारंभ करेंगे। 131 कलशों के साथ पूरे देश में पहुंचेगा समरसता का संदेश अभियान के तहत संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी को 131 कलशों में संग्रहित किया जाएगा।…
Read Moreजन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना हुआ महंगा! यूपी सरकार ने ढाई गुना बढ़ाई फीस, जानिए नए नियम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाले लोगों को अब पहले से अधिक शुल्क देना होगा। राज्य सरकार ने प्रमाणपत्र जारी करने की फीस में ढाई गुना तक बढ़ोतरी कर दी है। अब 21 दिन की निर्धारित अवधि के बाद जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 20 रुपये की जगह 50 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि, जन्म या मृत्यु की घटना के 21 दिनों के भीतर पंजीकरण कराने पर पहले की तरह कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 21 दिन तक निशुल्क, उसके बाद बढ़ी फीस नए…
Read Moreयूपी में स्कूली शिक्षा का बड़ा बदलाव, 2027 से पहली से आठवीं तक लागू होंगी NCERT की किताबें
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्कूली शिक्षा व्यवस्था में अगले शैक्षणिक सत्र से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027-28 से कक्षा 1 से 8 तक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस फैसले के बाद राज्य में पहली से लेकर 12वीं तक सभी कक्षाओं में एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू हो जाएगा। कक्षा 5 से 8 तक किताबों का कस्टमाइजेशन शुरू बेसिक शिक्षा विभाग की सहमति मिलने के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी)…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! CEO से पहले पहली बार बने सचिव, जानिए कौन हैं जगदीश आफले और क्यों मिली अहम जिम्मेदारी
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार सचिव पद का सृजन कर उस पर नियुक्ति कर दी है। ट्रस्ट ने जगदीश आफले को अपना पहला सचिव नियुक्त किया है। उनके नाम को भारतीय स्टेट बैंक में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में भी मंजूरी दे दी गई है। ट्रस्ट की अगली बैठक में इस नियुक्ति पर औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। वहीं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रवक्ता की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी जारी है। सचिव पद का…
Read MoreUP Weather Today: यूपी में मानसून का दमदार कमबैक, पश्चिमी यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बढ़ा खतरा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव और प्रदेश के ऊपर सक्रिय मौसमी तंत्रों के असर से अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच संभल में बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत गिरने से एक मासूम बच्ची और उसकी ताई की मौत हो गई,…
Read Moreकांवड़ यात्रा के लिए गाजियाबाद में बड़ा ट्रैफिक अलर्ट! आज रात से भारी वाहनों की नो-एंट्री, 5 अगस्त से बसों के रूट भी बदलेंगे
गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव लागू किए जा रहे हैं। प्रशासन ने बुधवार रात से शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है। वहीं 5 अगस्त से 12 अगस्त तक बसों समेत कई अन्य वाहनों के संचालन के लिए भी नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित या डायवर्ट की जाएगी। आज रात से भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद यातायात व्यवस्था के तहत दिल्ली की ओर से गाजियाबाद…
Read Moreयोगी सरकार का बड़ा फैसला! पीएम पोषण योजना के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, रिटायरमेंट 62 साल, मानदेय बढ़ा और नई नियुक्तियों को भी मंजूरी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम पोषण योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई अहम फैसलों पर मुहर लगा दी है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की प्रबंधकारिणी बैठक में योजना से जुड़े कर्मचारियों को राहत देने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के कई प्रस्ताव मंजूर किए गए। सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले रसोइयों की सेवानिवृत्ति आयु अब 62 वर्ष होगी। साथ ही उनके कार्यकाल और अन्य कर्मचारियों के मानदेय व सेवा शर्तों…
Read Moreहरिद्वार जा रही नई बोलेरो बनी मौत का सफर! गाजियाबाद में ट्रक से भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, कई घायल
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। निवाड़ी थाना क्षेत्र में एक ट्रक और नई बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोग नई बोलेरो लेकर हरिद्वार दर्शन और गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। नई बोलेरो लेकर हरिद्वार जा रहे थे सभी यात्री जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन हाल ही में खरीदा गया था। वाहन की खुशी में…
Read More