लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम पांच बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक में 16 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकारी वकीलों के मानदेय और मासिक भत्ते में बढ़ोतरी से जुड़े प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा प्रदेश के पांच जिलों में नई जेलों के निर्माण, मक्का क्रय नीति और कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सरकार की ओर से जिला अदालतों, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाले शासकीय अधिवक्ताओं…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
प्रयागराज में बंद मकान से एक ही परिवार के 4 शव मिलने से सनसनी, माता-पिता और बेटी की हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
प्रयागराज: शहर के साउथ मलाका इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद मकान के भीतर से एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद हुए। कई दिनों से बंद पड़े घर से तेज दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरों में चार शव पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने…
Read Moreकृष्ण अवतार होने का दावा, गीता ज्ञान की आड़ में युवतियों के कथित शोषण का आरोप; आईआईटीयन बाबा गिरफ्तार
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में खुद को भगवान कृष्ण का अवतार बताने वाले एक कथित आईआईटीयन बाबा को पुलिस ने युवतियों के यौन शोषण और ब्रेनवॉश करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान उसके आश्रम से कई युवतियां मिलीं, लेकिन शुरुआती पूछताछ में अधिकांश युवतियां उसके खिलाफ बयान देने को तैयार नहीं हुईं। पुलिस का मानना है कि आरोपी के प्रभाव और कथित ब्रेनवॉशिंग के कारण वे खुलकर कुछ नहीं बोल सकीं। मामले का खुलासा छत्तीसगढ़ की एक युवती की…
Read Moreयूपी में 5 से 21 जून तक चलेगा जनकल्याण अभियान, श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में श्रम एवं सेवायोजन विभाग 5 जून से 21 जून तक व्यापक जनकल्याण अभियान चलाएगा। ’12 साल विश्वास के, विकास के’ थीम पर आयोजित इस अभियान के तहत श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार, रोजगार सेवाओं के विस्तार, कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) कवरेज बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और योग कार्यक्रमों सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल संचालन के…
Read Moreसूर्या हत्याकांड: प्रशासन ने निभाया वादा, पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी; डीएम ने घर पहुंचकर सौंपा नियुक्ति पत्र
गाजियाबाद: बकरीद के दिन हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को सहायता देने के लिए किया गया प्रशासन का वादा पूरा हो गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंप दिया। खास बात यह रही कि जिलाधिकारी स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और नियुक्ति पत्र देकर प्रशासन की ओर से सहायता का भरोसा दोहराया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार नवनीत विहार निवासी कौशलेंद्र सिंह…
Read Moreबिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है बड़ी राहत, जून बिल में 10% अतिरिक्त वसूली का आदेश जल्द हो सकता है रद्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की संभावना है। जून माह के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली से जुड़ा आदेश वापस लिया जा सकता है। इस मुद्दे पर मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों और विद्युत नियामक आयोग के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसके बाद आदेश में बदलाव की संभावना तेज हो गई है। नियामक आयोग पहले ही इस अतिरिक्त वसूली को नियमों के विपरीत बता चुका है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पावर कॉरपोरेशन जल्द ही अपना…
Read Moreयोगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सरकारी वकीलों के मानदेय बढ़ाने समेत 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार शाम होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक कई महत्वपूर्ण फैसलों की गवाह बन सकती है। शाम पांच बजे प्रस्तावित इस बैठक में 16 से अधिक एजेंडों पर चर्चा होगी। इनमें सरकारी मुकदमों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के मानदेय और मासिक भत्तों में बढ़ोतरी से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के पांच जिलों में नई जेलों के निर्माण और मक्का क्रय नीति को मंजूरी मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। सरकारी वकीलों को मिल सकता है बड़ा…
Read MoreUP Weather Alert: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी के आसार; मानसून की रफ्तार भी हुई धीमी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग समाप्त हो चुका है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका प्रभाव अभी भी जारी है। वहीं राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में भी 5 से 6 जून तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने के संकेत मिले हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 12.6…
Read Moreरवि किशन ने CM योगी के लिए गाया गीत, 424 करोड़ की सौगात के साथ कुशीनगर में विकास परियोजनाओं की हुई शुरुआत
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार को उस समय माहौल खास बन गया जब गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उनके लिए एक गीत प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम उस अवसर पर आयोजित किया गया था, जब मुख्यमंत्री ने जिले को 424 करोड़ रुपये से अधिक की 278 विकास परियोजनाओं की सौगात दी और कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 424 करोड़ की परियोजनाओं से विकास को नई रफ्तार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर को बड़ी विकास योजनाओं…
Read MoreUP Cabinet Meeting: 3 जून को योगी कैबिनेट की अहम बैठक, परिवहन से लेकर कृषि तक 15 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 3 जून को आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दिए जाने की संभावना है। बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास, पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित होगी। करीब दो सप्ताह के अंतराल के बाद होने वाली इस कैबिनेट बैठक को कई अहम फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार परिवहन, खाद्य एवं रसद,…
Read More