कानपुर: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने उनके बेटे सुब्रत को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सुब्रत ने हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार करने की बात कही है। उसके मुताबिक, पिता के कई महिलाओं से संबंध थे और उनकी जीवनशैली को लेकर परिवार की बदनामी हो रही थी। उसने दावा किया कि इसी वजह से उसने अपने नौकर विशाल गौतम को सुपारी देकर पिता की हत्या करवा दी। 5 सितंबर को केशवपुरम स्थित रतन ऑर्बिट के फ्लैट नंबर सी-104 में विनीत मिनोचा की हत्या हुई…
Read MoreTag: Uttar Pradesh Crime
प्यार में धोखे से टूटा महिला होमगार्ड का हौसला! दवा कर्मचारी से शादी का वादा, दूसरी युवती की अश्लील तस्वीरें देख बढ़ा विवाद, WhatsApp मैसेज के बाद दी जान
वाराणसी: 35 वर्षीय महिला होमगार्ड अनुराधा तिवारी ने व्हाट्सऐप पर संदेश लिखने के बाद आत्महत्या कर ली। पति की मौत के बाद अनुराधा का एक दवा कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी अजय पांडेय से संपर्क हुआ था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और अजय ने शादी का वादा किया था। बाद में अजय के मोबाइल में एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें और चैटिंग मिलने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने अनुराधा के व्हाट्सऐप संदेश के आधार पर दवा कर्मचारी और संबंधित…
Read Moreएटा डबल मर्डर का खौफनाक खुलासा: पति ने पहले दी थी हत्या की सुपारी, फिर पिता संग मिलकर पत्नी और सास को हथौड़े से मार डाला
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आरोप है कि महिला के पति ने अपने पिता के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी और वारदात से पहले एक युवक को हत्या की सुपारी भी दी गई थी। इसके बाद सोमवार रात पति ने पीछे का दरवाजा खोलकर पिता और कथित सुपारी वाले युवक को घर के अंदर बुलाया। महिला के जागने और विरोध करने पर पति ने हथौड़े से पत्नी और उसकी मां के सिर…
Read Moreयूपी में पिता बने कातिल! प्रयागराज में डंबल से बेटे की हत्या, औरैया में ₹900 के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला
प्रयागराज/औरैया: उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में पिता और बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। प्रयागराज में नशे में धुत पिता ने पहले 18 वर्षीय बेटे पर चाकू से हमला किया और फिर डंबल से सीने पर कई वार कर उसकी जान ले ली। वहीं, औरैया में 900 रुपये निकालने के विवाद में पिता ने 15 वर्षीय बेटे को डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बाद में नशा उतरने पर आरोपी पिता ने चूहे मारने की दवा खाकर जान देने की…
Read Moreपूजा के दौरान पंडितों से आधार कार्ड मांगने पर भड़का विवाद, पत्नी समेत 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पूजा-पाठ के दौरान विवाद के बाद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम घर में भाई की आत्मा की शांति के लिए पूजा चल रही थी। इसी दौरान घर पहुंचे अरविंद सिंह का पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबिता सिंह और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। भाई…
Read Moreलखनऊ में एप्पल मैनेजर हत्याकांड: 10 साल की सजा सुनते ही गिड़गिड़ाया बर्खास्त सिपाही, बोला- घर पर बुजुर्ग मां-पिता हैं
लखनऊ: एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या करने वाले बर्खास्त सिपाही प्रशांत कुमार चौधरी को अदालत ने 10 साल के कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा से पहले प्रशांत ने अदालत से रहम की गुहार लगाई। उसने अपने बुजुर्ग मां-पिता, भाई, उम्र और जेल में बिताए आठ साल का हवाला देते हुए सजा में राहत देने की मांग की। वहीं, विवेक तिवारी पक्ष के अधिवक्ता प्रांशु अग्रवाल ने इसका विरोध करते हुए आरोपी को अधिकतम दंड देने की मांग की।…
Read Moreएटा में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की हथौड़े से हत्या; बच्चों के सामने पति ने दिया वारदात को अंजाम
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में मां और बेटी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों के सिर और चेहरे पर हथौड़े से कई वार किए गए। वारदात के समय घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे। बच्चों के सामने मां और नानी की हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना अवागढ़ इलाके की है। फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के ठाटी…
Read Moreबरेली में जीजा से प्रेम के चलते बहन की हत्या, 15 साल बाद साली को उम्रकैद; कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में करीब 15 साल पुराने हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी छोटी बहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला 2011 का है, जब छोटी बहन के अपनी बड़ी बहन के पति से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई थी। आरोप था कि रिश्ते में बड़ी बहन के बाधा बनने पर जीजा और साली ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी…
Read Moreसहारनपुर के बाद लखनऊ में नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब, दिल्ली से बस-ट्रेन के जरिए पहुंचती थी खेप; दो भाई गिरफ्तार
लखनऊ: सहारनपुर के करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये के नकली नोट मिलने की जांच के बीच राजधानी लखनऊ में भी नकली नोटों की तस्करी का नेटवर्क सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से बस और ट्रेन के जरिए नकली नोटों की खेप लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भेजी जा रही थी। नाका पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के कथित सरगना की तलाश जारी है। दिल्ली से लखनऊ तक ऐसे पहुंचाई जाती थी नकली नोटों की खेप पुलिस जांच के मुताबिक,…
Read Moreबेटे ने मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, राज खोलने की धमकी दी तो दबा दिया गला; कानपुर में सनसनीखेज वारदात
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि किशोर ने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और इस रिश्ते की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को देने की धमकी दी थी। इसके बाद कथित तौर पर मां और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब घटना से…
Read More