डोनाल्ड ट्रंप ने बदल दिया AI का नाम, अब ‘Super Intelligence’ कहलाएगा; बोले- ‘SI’ ज्यादा सही है

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का नाम बदलकर ‘सुपर इंटेलिजेंस’ यानी SI करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने इस संबंध में कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि अब आधिकारिक तौर पर इसका नाम सुपर इंटेलिजेंस किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि इसे आर्टिफिशियल यानी कृत्रिम कहना सही नहीं है। उनके मुताबिक, तकनीक की क्षमताएं इतनी तेजी से बढ़ रही हैं कि ‘सुपर इंटेलिजेंस’ नाम इसकी ताकत और संभावनाओं को ज्यादा बेहतर तरीके से दर्शाता है। ट्रंप ने साइन…

Read More

अयोध्या के बदलते स्वरूप पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- भ्रम और गलत सूचनाओं से रहें सावधान

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और शहर के बदलते स्वरूप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण लंबे समय तक चले आंदोलन का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के बदलते स्वरूप से भगवान राम का विरोध करने वाले कुछ लोग असहज हैं। उन्होंने सनातन धर्म के अनुयायियों से भ्रम और गलत सूचनाएं फैलाने वाली ताकतों से सावधान रहने की अपील की। योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और…

Read More

UP Weather: बारिश के बाद फिर बदला यूपी का मौसम, तेज धूप से चढ़ा पारा; आज से उमस करेगी परेशान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे तथा बागपत-मेरठ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया और तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ गया। अब अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार कम हैं और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मंगलवार को सुबह का मौसम ठंडा और नम…

Read More

राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, रामगोपाल यादव आज करेंगे नामांकन; 3 सीटें जीतने का गुणा-गणित तैयार

लखनऊ: राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. राम गोपाल यादव बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। पार्टी इस बार तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है और तीनों सीटें जीतने के लिए विधायकों के संख्याबल का गणित बैठाया जा रहा है। प्रो. राम गोपाल यादव समाजवादी पार्टी के पहले घोषित उम्मीदवार हैं। वह बुधवार सुबह 11 बजे समाजवादी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे। बाकी दो उम्मीदवारों के…

Read More

सोना महंगा, टैक्स भारी फिर भी 10 ग्राम पर ₹5,000 तक की छूट! जानें बिना बिल खरीद में कैसे बच रहा पैसा

नई दिल्ली: भारत में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास बनी हुई है और इसके साथ टैक्स का बोझ भी काफी है। इसके बावजूद बाजार में कुछ खरीदारों को बिना बिल और नकद भुगतान पर सोने की खरीद में बड़ी छूट मिलने की बात सामने आई है। बाजार से जुड़े लोगों के मुताबिक, बिना बिल नकद खरीद पर थोक खरीदारों को मौजूदा बाजार भाव से करीब 6 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। इस छूट का एक हिस्सा व्यापारियों की ओर से टैक्स बचत से जुड़ा बताया जा…

Read More

‘नीतीश कुमार को रोक लेना चाहिए था’, CWC में हुई चर्चा, सोनिया गांधी बोलीं- उन्हें जाना ही था

नई दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति की मंगलवार को हुई बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से अलग होकर एनडीए में जाने का मुद्दा भी उठा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को गठबंधन से जाने नहीं देना चाहिए था। इस पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि नीतीश को जाना ही था और वह गठबंधन से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे थे। यह चर्चा ऐसे समय हुई जब बुधवार को…

Read More

भाजपा सरकार वाले बंगाल में विजय थलपति की पार्टी का ऑफिस! क्या 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू?

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तामिलागा वेत्री कझगम यानी टीवीके के नेता सी जोसेफ विजय की पार्टी का दायरा राज्य से बाहर बढ़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान के फागूपुर में टीवीके के नाम से एक कार्यालय खोले जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल में संगठन विस्तार या कार्यालय खोलने का ऐलान नहीं किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब टीवीके के नेता और मंत्री विजय को प्रधानमंत्री पद के संभावित चेहरे…

Read More

गुजरात में बड़ा सियासी मोड़! शंकरसिंह वाघेला की कांग्रेस में वापसी की तैयारी, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद होगा फैसला

गांधीनगर: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला करीब एक दशक बाद कांग्रेस में वापसी की तैयारी में हैं। वाघेला ने कहा है कि गुजरात में बीजेपी सरकार को हटाने के लिए वह कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हैं। हालांकि, उनकी कांग्रेस में वापसी पर अंतिम फैसला राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही होगा। वाघेला के मुताबिक, कांग्रेस में वापसी को लेकर गुजरात प्रभारी और एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी से बातचीत हो चुकी है।…

Read More

‘तो हम पार्टी नहीं बनाते’, अरविंद केजरीवाल ने बताया क्यों पड़ी AAP बनाने की जरूरत, बोले- हमारा मकसद देश है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अन्ना आंदोलन के बाद उन्हें राजनीतिक पार्टी बनाने की जरूरत क्यों पड़ी। एक टीवी कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि अगर उस समय सरकार लोकपाल कानून बना देती तो शायद आम आदमी पार्टी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। उनके मुताबिक, उनका मकसद पार्टी बनाना नहीं, बल्कि देश में बदलाव लाना था। केजरीवाल ने अपने शुरुआती संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर के बारे में नहीं सोचा और आयकर…

Read More

जल्दी वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती, कम कैलोरी डाइट शुरू करने से पहले जान लें फायदे और नुकसान

सिडनी: वजन कम करने के लिए कैलोरी घटाने वाली डाइट काफी लोकप्रिय है। इससे शुरुआत में वजन और कमर का घेरा कम हो सकता है, लेकिन वजन घटाने के बाद उसे लंबे समय तक बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शोध के अनुसार, वजन कम होने के बाद शरीर में भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन और ऊर्जा खर्च से जुड़े बदलाव हो सकते हैं, जिसकी वजह से कुछ लोगों का घटा हुआ वजन दोबारा बढ़ सकता है। कैसे काम करती है कम कैलोरी डाइट कम कैलोरी डाइट में व्यक्ति अपने…

Read More