लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी बनी रहेगी, जबकि रात में तापमान कम होने से ठंडक महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, करीब एक सप्ताह बाद सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है और नवंबर के शुरुआती दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है।…
Read MoreTag: UP weather forecast
UP Weather: पांच दिन में 11 डिग्री चढ़ा यूपी का पारा, बारिश के बाद फिर उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश से मिली राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। महज पांच दिनों में तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। शनिवार को जहां तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश थमने के बाद तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी और बढ़ सकती है। पिछले…
Read MoreUP Weather: बारिश के बाद फिर बदला यूपी का मौसम, तेज धूप से चढ़ा पारा; आज से उमस करेगी परेशान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे तथा बागपत-मेरठ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया और तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ गया। अब अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार कम हैं और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मंगलवार को सुबह का मौसम ठंडा और नम…
Read MoreUP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! इन जिलों में अगले 24 घंटे बारिश और गरज के आसार, 1 अक्टूबर के बाद खुलेगा मौसम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के बीच सोमवार को राजधानी में मौसम कुछ साफ रहा और दिन में धूप खिली। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, 1 अक्टूबर के बाद मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में बारिश का अलर्ट अगले 24 घंटे के दौरान रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती,…
Read MoreUP Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत 40 जिलों में बारिश के आसार; 28 सितंबर तक जारी रहेगा दौर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को धूप निकलने के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में आज यानी 23 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, करीब 40 से अधिक जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान अच्छी बारिश के संकेत हैं। लखनऊ में भी होगी हल्की से मध्यम बारिश…
Read MoreUP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी
कानपुर: उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 24 से 27 सितंबर तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 25, 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार जताए गए हैं। रविवार से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार…
Read MoreUP Weather Today: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून अब विदाई के दौर में पहुंच चुका है, लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। राजधानी लखनऊ में एक ही समय पर अलग-अलग इलाकों में मौसम का अलग रूप देखने को मिल रहा है। कहीं तेज धूप निकल रही है तो कुछ ही दूरी पर घने बादलों के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे 1090 चौराहे से चारबाग तक अचानक काले बादल छा गए और करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। वहीं गोमतीनगर, इंदिरानगर और…
Read Moreयूपी मौसम: पूर्वांचल में चक्रवाती हवाओं से बदला मौसम, अगले 5 दिन हल्की बारिश के आसार
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। पूर्वांचल में करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में बादलों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसके अलावा झारखंड से पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। सोमवार को कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम…
Read MoreUP Weather: उमस से बेहाल यूपी को अब बारिश का इंतजार, 13 अगस्त से बदलेगा मौसम; 17 तक झमाझम के आसार, येलो अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश के लिए जरूरी परिस्थितियां नहीं बन सकीं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के असर से 13 या 14 अगस्त से प्रदेश में मौसम बदल सकता है और 17 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी…
Read MoreUP Weather: लखनऊ में छाए रहेंगे बादल, पश्चिमी-पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; 21% कम हुई मानसूनी बारिश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। लखनऊ में 35 डिग्री तक…
Read More