‘चुनावों में हो रही मैच फिक्सिंग’, CWC की बैठक में राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- संसद से सड़क तक जारी रहे विरोध और प्रतिरोध

नई दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ईवीएम और मतदाता सूचियों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के जरिए चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ हो रही है। राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से कहा कि कांग्रेस को इन मुद्दों के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक विरोध और प्रतिरोध जारी रखना चाहिए। इंदिरा भवन में हुई करीब ढाई घंटे की बैठक में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से जुड़े मामलों और कांग्रेस…

Read More

2,700 रुपये की दवा 27 हजार में क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- 10 गुना कीमत का फायदा किसे, 16% मार्जिन पर दिया जोर

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों में कैंसर की दवाओं की कीमतों में भारी अंतर को लेकर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि जिस दवा की खुदरा विक्रेताओं को आपूर्ति 2,700 रुपये में होती है, वही दवा मरीजों को 27,000 रुपये की अधिकतम खुदरा कीमत पर मिल रही है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने इस अंतर को लेकर सवाल उठाते हुए इसे ‘लूट’ बताया और सभी दवाओं पर एक समान 16 प्रतिशत मार्जिन रखने की संभावना पर विचार करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट की…

Read More

महिलाओं में ‘साइलेंट’ हार्ट अटैक का खतरा! AIIMS डॉक्टर ने बताए 3 बड़े संकेत, ये टेस्ट समय पर बचा सकते हैं जान

नई दिल्ली: महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण कई बार पुरुषों से अलग और कम स्पष्ट हो सकते हैं। AIIMS दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और एचओडी डॉ. राजीव नारंग के मुताबिक, महिलाओं को सीने में दर्द या बेचैनी जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खास तौर पर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या अधिक वजन जैसी स्थितियां मौजूद हों तो सावधानी और भी जरूरी हो जाती है। डॉ. नारंग ने बताया कि महिलाओं में दिल की बीमारी का जोखिम आमतौर पर जीवन में बाद के चरण में बढ़ता…

Read More

AI का नाम बदला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब ‘Super Intelligence’ यानी SI का किया ऐलान, Nvidia-OpenAI समेत दिग्गज कंपनियों ने साइन किया सुरक्षा समझौता

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब AI को ‘Super Intelligence’ यानी SI के नाम से जाना जाएगा। व्हाइट हाउस में हुई एक अहम बैठक के दौरान दुनिया की प्रमुख AI और टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने तकनीक के बढ़ते जोखिमों से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक नैतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस बैठक में Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग, OpenAI के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन, Anthropic के सीईओ डारियो अमोडेई, Meta के सीईओ मार्क…

Read More

‘हमारा टारगेट चुनाव आयोग’, INDIA गठबंधन की बैठक से पहले ममता बनर्जी का तीखा हमला, बोलीं- कल बैठक में सब कहूंगी

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर उनका रुख बैठक में स्पष्ट करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा, “हमारा टारगेट चुनाव आयोग है।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह बैठक उस पूरी सॉफ्टवेयर टीम के खिलाफ है, जिसने लोगों को धोखा दिया और उनके साथ विश्वासघात किया। ममता ने कहा कि जो कुछ कहना है, वह वह बैठक में कहेंगी। 30 सितंबर को होगी इंडिया गठबंधन की अहम बैठक विपक्षी दलों…

Read More

जिलाधिकारी ने किया रूपाधमना में बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण……

प्रभावित कृषकों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश ————–         झांसी: आज जिलाधिकारी ने तहसील मऊरानीपुर के ग्राम रूपाधमना में बेमौसम बारिश के कारण क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया।         जिलाधिकारी ने एक कृषक के खेत पर पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित लेखपाल से फसल क्षति के सर्वे की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने प्रभावित कृषकों को नियमानुसार यथासंभव मुआवजा उपलब्ध कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जिला कृषि अधिकारी को ग्राम की…

Read More

लूट की घटना सामने आई….

झाँसी ।थाना कोतवाली पर सूचना दी गई कि धोबीघाट क्षेत्र के पास अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उससे 2,000 रुपये तथा एक मोबाइल फोन लूट लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों, भौतिक संसाधनों एवं पुलिस की प्रभावी पतारसी-सुरागरसी के क्रम मे थाना कोतवाली, स्वाट (SWAT) एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1,320 रुपये नकद तथा अवैध…

Read More