उन्नाव। मौरांवा के हिलौली गांव में शुक्रवार को स्कूल से घर लौट रहे छह बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्ते को भगाया। परिजनो ने बच्चों को पीएचसी ले गए, जहां उपचार के साथ एंटी रेबीज के टीके लगाए गए।
घायलों में मान्या (3), काव्या (4), चकोर (5), रियांश (5), रिषभ (5) और अंकुश (14) शामिल हैं। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
