शिकागो में राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान, भारत को बताया ‘साइड प्लेयर’; BJP ने पाकिस्तान से जोड़ा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भारत की वैश्विक कूटनीतिक भूमिका को लेकर दिए गए बयान पर देश में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में बोलते हुए राहुल ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अपनी स्वतंत्र आवाज और प्रभाव खोता जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि वह अमेरिका और ईरान जैसी बड़ी ताकतों के साथ बातचीत में शामिल है, जबकि भारत वैश्विक चर्चाओं में पहले की तरह सक्रिय भूमिका नहीं निभा रहा। बीजेपी ने राहुल…

Read More

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 खरी-खरी! बोले- गुप्त विदेशी दौरे छोड़ें, मोदी और RSS से नफरत करना बंद करें

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनाव में कांग्रेस की सीटें बढ़ाने के लिए सात नसीहत दी हैं। रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि अगर राहुल गांधी इन सुझावों पर अमल करते हैं, तो कांग्रेस की चुनावी स्थिति बेहतर हो सकती है। उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी दौरों से लेकर संसद में उनकी भूमिका तक कई मुद्दों पर अपनी कार्यशैली बदलने की सलाह दी। विदेशी दौरों पर लगाम लगाने की दी सलाह…

Read More

पीएम किसान की 24वीं किस्त से लेकर नई ट्रेनों तक, पीएम मोदी गुजरात को देंगे 14 हजार करोड़ की सौगात; यूपी को भी मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य को 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत देशभर के किसानों के लिए 19,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे। इसके अलावा दो नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाने के साथ कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है, जिससे उत्तर प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान सरदार वल्लभभाई…

Read More

रेलवे, फार्मा और स्थानीय कारोबार… इन 3 सेक्टर पर मोदी सरकार का खास फोकस, पीएम ने बताया 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का प्लान

नई दिल्ली: केंद्र सरकार रेलवे, दवा निर्माण और स्थानीय कारोबार को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार की इन तीन प्राथमिकताओं की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले हुई 54वीं प्रगति बैठक में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्र बनाने, फार्मा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और कारीगरों व स्थानीय कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के…

Read More

अभिजीत दीपके को NDA में शामिल होने का फिर मिला न्योता, रामदास आठवले बोले- पार्टी में आएं, स्वागत के लिए तैयार हूं

नागपुर: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक बार फिर अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला प्रस्ताव दिया है। आठवले ने कहा कि दीपके आंबेडकरवादी हैं और उनके साथ आने से पार्टी को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दीपके ने अब तक उनके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। आंबेडकरवादी युवाओं को साथ लाने पर जोर मंगलवार को नागपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Read More

मैरी मिलबेन का CJP पर अमेरिकी फंडिंग का आरोप, अभिजीत दिपके ने पूछा- भारत के मामलों में दखल का हक किसने दिया?

नई दिल्ली: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया कि CJP को अमेरिका में ऐसे दानदाताओं से आर्थिक मदद मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व के खिलाफ हैं। उन्होंने भारतीय युवाओं से पार्टी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील भी की। अब अभिजीत दिपके ने उनके बयान पर सवाल उठाए हैं। इसके जवाब में मैरी मिलबेन ने भी पलटवार किया है। मैरी मिलबेन ने…

Read More

पुतिन ने PM मोदी की जमकर तारीफ की, यूक्रेन संघर्ष खत्म कराने की कोशिशों को सराहा; बोले- उनके पास अच्छे विचार

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष को खत्म कराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि मोदी लगातार यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने का मुद्दा उठाते रहे हैं और शांतिपूर्ण समाधान के लिए उनके पास अच्छे विचार हैं। पुतिन ने गुरुवार को स्थानीय समय के अनुसार एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच अच्छे और दोस्ताना संबंध हैं, इसके बावजूद…

Read More

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए PM मोदी के पास ‘बेहतरीन आइडिया’, पुतिन ने की जमकर तारीफ; बोले- शांति के प्रयासों के आभारी

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति प्रयासों की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान तलाशने को लेकर बेहतरीन विचार रखते हैं और लगातार इस संघर्ष को जल्द खत्म करने की बात उठाते रहे हैं। मोदी लगातार उठाते रहे हैं शांति का मुद्दा पुतिन ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन गिने-चुने नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अपने व्यक्तिगत…

Read More

स्मित मच्छार की बहादुरी पर CJP नेताओं की चुप्पी पर सवाल, अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर घिरे

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के घायल होने के बावजूद स्थिति संभालने और संभावित बड़ी विमान दुर्घटना टालने की घटना की चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मच्छार के साहस की सार्वजनिक तौर पर सराहना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें नायक बताया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने CJP नेताओं की ओर से मच्छार की बहादुरी को लेकर अब तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी…

Read More

174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को PM मोदी ने बताया ‘हीरो’, बोले- भारत को उन पर गर्व है

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में बुधवार को गंभीर घटना सामने आई। विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की अहम भूमिका रही। उड़ान के दौरान सह-पायलट ने कथित तौर पर उन पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं छोड़ी और विमान को सुरक्षित उतारने में मदद की। उनकी बहादुरी की अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार…

Read More