फुकेट-दिल्ली उड़ान में 300 फीट नीचे आया विमान, जांच के बाद एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त; सामने आई ये वजह

नई दिल्ली: एयर इंडिया ने चार अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही उड़ान के दौरान हुई गंभीर घटना के बाद मुख्य पायलट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विमान हवा में करीब 300 फीट नीचे आ गया था और इस घटना में 24 लोग घायल हुए थे। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की शुक्रवार सुबह जारी प्राथमिक रिपोर्ट के बाद एयर इंडिया ने मुख्य पायलट को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया। एयरलाइन ने सुरक्षा, फिटनेस और नियामकीय योग्यताओं को लेकर अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति का हवाला दिया है।…

Read More

सिंगापुर के लिए उड़ी इंडिगो की फ्लाइट ढाई घंटे बाद लौटी, 127 यात्रियों की अटकी सांसें; जानें क्या हुआ

त्रिची: तमिलनाडु के त्रिची से सिंगापुर के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी सामने आ गई। विमान में 127 यात्री सवार थे। सुरक्षा को देखते हुए विमान ने करीब ढाई घंटे तक आसमान में चक्कर लगाए और फिर रात करीब 9 बजे सुरक्षित त्रिची अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लौट आया। सभी यात्रियों को सिंगापुर पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। शाम 6:40 बजे सिंगापुर के लिए रवाना हुई थी फ्लाइट इंडिगो की यह उड़ान त्रिची एयरपोर्ट से शुक्रवार शाम…

Read More

300 फीट नीचे कैसे गिरी Air India की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट? टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी, जांच में खुलेगा पूरा राज

नई दिल्ली: एअर इंडिया की उड़ान एआई 2379 में 4 अगस्त को अचानक विमान के करीब 300 फीट नीचे गिरने की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की औपचारिक जांच शुरू हो चुकी है और अब जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि विमान के अचानक नीचे जाने की असली वजह क्या थी। शुरुआती तौर पर एयरलाइन प्रशासन ने इसे हवा के दबाव से जुड़े टर्बुलेंस का मामला बताया था। हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की जांच…

Read More

दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट में मचा हड़कंप! कार्गो होल्ड से उठने लगा धुआं, 194 यात्रियों के साथ राजकोट में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

राजकोट: दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक उड़ान में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान के कार्गो होल्ड क्षेत्र से धुआं निकलने की सूचना मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान में तुरंत इमरजेंसी घोषित की गई और उसे गुजरात के राजकोट स्थित हीरासर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। विमान में सवार 194 यात्रियों की करीब 42 मिनट तक सांसें अटकी रहीं। हालांकि, विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। धुआं दिखते ही लिया गया…

Read More

स्पाइसजेट को बड़ा झटका! 4 बोइंग 737 मैक्स विमान वापस लेने की तैयारी, DGCA से रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग

नई दिल्ली: वित्तीय चुनौतियों से जूझ रही एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को लेकर एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी के चार बोइंग 737-8 मैक्स विमानों का पंजीकरण रद्द कराने के लिए विमान पट्टे पर देने वाली कंपनियों ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से संपर्क किया है। इस बीच स्पाइसजेट का कहना है कि ये विमान लंबे समय से परिचालन से बाहर हैं और इनके पंजीकरण रद्द होने से पट्टा किराये का बोझ कम होगा। जानकारी के अनुसार, आयरलैंड की विमान लीजिंग कंपनियों स्काई हाई एलएक्सएक्सएक्स लीजिंग कंपनी लिमिटेड और…

Read More

अमृतसर में लैंडिंग से पहले बड़ा घटनाक्रम: गो-अराउंड के दौरान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में पहुंचा एयर इंडिया का विमान, जांच शुरू

नई दिल्ली: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई। यह घटना 22 जून की है, जिसकी जानकारी एयरलाइन ने बुधवार को साझा की। मामले को लेकर एयर इंडिया ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है और कहा है कि यात्रियों तथा क्रू की सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयर इंडिया के अनुसार, दिल्ली से अमृतसर जा रही फ्लाइट AI479 अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान…

Read More

Bengaluru Airport Incident: उड़ान से पहले IndiGo विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बेंगलुरु: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6283 उड़ान की तैयारी के दौरान पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद पायलट ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए विमान को एहतियाती जांच के लिए वापस बे में ले जाने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार, पक्षी के टकराने की सूचना मिलते ही विमान की उड़ान रोक दी गई और तकनीकी टीम को जांच के लिए बुलाया गया। इंजीनियरों ने विमान का विस्तृत निरीक्षण किया…

Read More

दिल्ली-NCR को मिला नया एयरपोर्ट! 15 जून से नोएडा से उड़ेंगी फ्लाइट्स

Noida International Airport को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब आखिरकार खत्म होने जा रहा है। दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर यह है कि एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन 15 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ IndiGo Airlines ने टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। एयरलाइन के सिस्टम में अब एयरपोर्ट का IATA कोड DXN दिखाई देने लगा है, जिसने साफ कर दिया है कि नोएडा एयरपोर्ट अब टेकऑफ मोड में पहुंच चुका है। लखनऊ से…

Read More

होर्मुज बंद… एयरलाइंस SOS! क्या आसमान भी होगा लॉक?

जंग सिर्फ बॉर्डर पर नहीं लड़ी जाती…कभी-कभी वो आपकी फ्लाइट टिकट पर भी दिखती है। और इस बार Middle East का तनाव सीधे आपकी जेब पर हमला कर रहा है। Iran और United States की टकराहट अब आसमान तक पहुंच चुकी है। एयरलाइंस का SOS: सिस्टम हिल गया Federation of Indian Airlines ने सरकार को साफ संदेश दिया है— या तो मदद करो… या फिर फ्लाइट्स रोकने के लिए तैयार रहो। Air India, IndiGo और SpiceJet जैसी बड़ी कंपनियां अब survival mode में हैं। यह warning नहीं… aviation sector का alarm है।…

Read More

दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन का हमला, दुनिया के सबसे व्यस्त रनवे पर ठप हुई उड़ानें

दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट। जहां हर मिनट उड़ानें आती-जाती हैं। लेकिन शनिवार को अचानक आसमान से आया एक ड्रोन पूरे एयरपोर्ट सिस्टम को कुछ देर के लिए थाम गया। रनवे पर हुए इस हमले के बाद एयर ट्रैफिक रोकना पड़ा और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। दुबई एयरपोर्ट के रनवे पर ड्रोन का हमला शनिवार को Dubai International Airport के रनवे पर एक ड्रोन के टकराने की घटना सामने आई। जैसे ही ड्रोन रनवे के करीब गिरा, एयरपोर्ट प्रशासन ने एहतियातन सभी…

Read More