UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार; लखनऊ-कानपुर समेत 45 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब फिर सक्रिय होने जा रहा है। शुक्रवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पश्चिमी जिलों तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ और कानपुर समेत 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। चार दिनों तक बारिश का दौर रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से 17…

Read More

UP Weather Today: 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, 2 अगस्त से यूपी में फिर होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन मौसम विभाग ने जल्द ही बारिश की वापसी के संकेत दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता सीमित रहेगी। इसके बाद 2 अगस्त से दो दिनों तक कई इलाकों में बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटे तक सीमित रहेगी मानसूनी गतिविधियां मौसम विभाग…

Read More

UP Weather Today: यूपी में मानसून का दमदार कमबैक, पश्चिमी यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बढ़ा खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव और प्रदेश के ऊपर सक्रिय मौसमी तंत्रों के असर से अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच संभल में बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत गिरने से एक मासूम बच्ची और उसकी ताई की मौत हो गई,…

Read More

UP Weather Alert: यूपी में मौसम लेने वाला है बड़ा करवट, आज झमाझम बारिश के आसार; 40 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट, दो जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है। इसके चलते सोमवार और अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 40 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित…

Read More

UP Weather Update: लखनऊ में बारिश के बाद बढ़ी उमस, जानिए कब फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून और किन जिलों में होगी बारिश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में हालिया बारिश के बाद अब उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। बारिश का दौर फिलहाल थमने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि हवा में नमी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक कई इलाकों में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं।…

Read More

UP Weather Update: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, लखनऊ समेत कई जिलों में बढ़ेगी उमस; पूर्वांचल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर होने से व्यापक वर्षा का सिलसिला थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने के साथ उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में…

Read More

UP Weather Alert: यूपी में फिर बढ़ेगा गर्मी का कहर! 45°C तक पहुंचेगा पारा, 5 दिन हीटवेव का खतरा; बारिश के लिए करना होगा इंतजार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोगों को अगले कुछ दिन भीषण गर्मी और उमसभरे मौसम का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 19 जून से 23 जून तक कई इलाकों में हीटवेव चलने की आशंका जताई है। मॉनसून की रफ्तार धीमी होने के कारण फिलहाल बारिश के कोई मजबूत संकेत नहीं हैं, जिससे तापमान और बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालात ऐसे रहे कि कूलर और पंखों की हवा भी राहत देने…

Read More

UP Weather Alert: वाराणसी बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा! आज से बारिश के आसार, 10 जून से लू का खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाने लगी है। शुक्रवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार से कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है, जबकि 10 जून से लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और बढ़ती गर्मी का…

Read More

UP Weather Alert: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी के आसार; मानसून की रफ्तार भी हुई धीमी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग समाप्त हो चुका है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका प्रभाव अभी भी जारी है। वहीं राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में भी 5 से 6 जून तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने के संकेत मिले हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 12.6…

Read More

UP Weather Update: नौतपा की तपिश से झुलस रहा यूपी, लेकिन जल्द मिलेगी राहत! IMD ने बताई झमाझम बारिश की तारीख

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नौतपा का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई गई है, जबकि गर्म हवाएं और धूल भरी आंधियां हालात को और कठिन बना सकती हैं। राजधानी लखनऊ भी इस समय तेज गर्मी की चपेट में है। मंगलवार…

Read More