साइबर सेल, थाना-बबीना पुलिस द्वारा साइबर ठगी के प्रकरण में धनराशि पीड़ित के बैंक खातों में वापस कराई गई

झांसी।साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम एवं उनसे बचाव हेतु पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उत्तर प्रदेश, लखनऊ विनोद के. सिंह के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नोडल अधिकारी साइबर क्राइम जनपद झाँसी असमा वकार के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों के पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

साइबर सेल, थाना-बबीना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए बंटी निवासी ग्राम बैदोरा चौकी बैदोरा थाना बबीना जनपद झांसी के साथ हुए साइबर फ्रॉड (यूपीआई फ्रॉड) में त्वरित कार्यवाई करते हुए कुल धनराशि को होल्ड करवाकर MRM पोर्टल के जरिये आज दिनांक 24.11.2026 को कुल धनराशि 2,597.6/- रुपये आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराई गई। पीड़ित द्वारा झांसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद पत्र दिया गया ।

Related posts