UP Weather Update: मानसून ने बदला यूपी का मिजाज, 45 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; अगले कई दिन मिलेगी गर्मी से राहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने 45 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम सुहाना बना रह सकता है। मानसून…

Read More

यूपी में मानसून का असर तेज, लखनऊ में रिमझिम बारिश से बदला मौसम; सभी 75 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। लंबे इंतजार के बाद राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए कई इलाकों के लिए तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का भी अलर्ट जारी किया है। सुबह हुई रिमझिम बारिश के बाद लखनऊ का मौसम सुहावना हो गया है। आसमान में बादल…

Read More

UP Monsoon Update: बस 72 घंटे का इंतजार! 30 जून से यूपी में झमाझम बारिश, लखनऊ-वाराणसी समेत पूरे प्रदेश का बदलेगा मौसम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के भीतर मानसून की औपचारिक दस्तक होने की पूरी संभावना बन गई है। अनुमान है कि रविवार रात से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून प्रवेश करेगा, जबकि 30 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के सक्रिय होते ही पूर्वांचल के कई…

Read More

UP Weather Update: यूपी में मानसून की एंट्री तय! 25-26 जून से बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट जारी

कानपुर: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग के संकेतों के मुताबिक 25 या 26 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो सकती है। बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने के बाद यूपी में भी मौसम बदलने की उम्मीद मजबूत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मानसून ने बिहार के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया। अब यह यूपी की सीमा के…

Read More

UP Weather Alert: बस 24 घंटे और… यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जून से बारिश-आंधी के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर रखा है। हालांकि अब प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक 11 जून से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। आज भी सताएगी लू, तापमान रहेगा सामान्य से ऊपर मौसम…

Read More

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार! 14 जिलों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, कई इलाकों में लू का खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और 10 से अधिक जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने सोमवार को 14 जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में तीव्र लू चलने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। जून…

Read More

आंधी-तूफान से पहले मिलेगा हाईटेक अलर्ट, योगी सरकार मौसम चेतावनी सिस्टम को बना रही और मजबूत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार बदलते मौसम और आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए योगी सरकार अब हाईटेक तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की मौसम पूर्व चेतावनी प्रणाली को और अधिक सटीक, तेज और जनकेंद्रित बनाने के निर्देश दिए हैं। सरकार अब गांव-गांव तक समय रहते अलर्ट पहुंचाने के लिए डॉप्लर वेदर रडार नेटवर्क और डिजिटल चेतावनी तंत्र को मजबूत करने पर जोर दे रही है। शनिवार को राहत एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं…

Read More

यूपी में भीषण गर्मी का कहर, बांदा में पारा 48 डिग्री के पार; कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है, जबकि बांदा देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है। यहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में अकेले उत्तर प्रदेश के 26 शहर शामिल बताए जा रहे हैं। बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, जौनपुर, गोरखपुर, इटावा और मुजफ्फरनगर समेत प्रदेश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी से झुलस रहा है।…

Read More

UP Heatwave Alert: भीषण गर्मी से यूपी में स्कूल बंद, कानपुर में 31 मई तक छुट्टी, कई जिलों में प्रशासन अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग की हीटवेव चेतावनी के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने…

Read More