नामजद अभियुक्तगण गिरफ्तार

झांसी।थाना एरच पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने एवं दुष्कर्म से संबंधित प्रकरण में दो नामजद अभियुक्तगण गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कस्बा व थाना एरच निवासी वादिनी द्वारा थाना एरच पर प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि अभियुक्तगण द्वारा उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अशोक कुमार कुशवाहा के मकान, कस्बा एरच एवं कान्हा होटल, कोच, जनपद जालौन में ले जाकर मोबाइल फोन से अश्लील फोटो खींचे गए तथा इंस्टाग्राम आईडी manoj_shing_6880 पर वायरल कर दिए गए। आरोप है कि अभियुक्त मनोज कुमार द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए, उसे जान से मारने की धमकी दी गई तथा अभियुक्तगण द्वारा उस पर मनोज कुमार से दोस्ती करने एवं शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। उक्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर थाना एरच पर मु0अ0सं0 121/2026, धारा 65(1),61(2),351(3) बीएनएस, धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार व क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना एरच सुरजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना एरच पुलिस द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्तगण,अशोक कुमार कुशवाहा पुत्र किशुन प्रसाद कुशवाहा नि उम्र करीब 39 वर्ष, , मीरा पत्नी अशोक कुमार कुशवाहा निवासीगण मो0 रामगंज कस्बा व थाना-एरच, जिला-झाँसी उम्र करीब 35 वर्ष को फतेहपुर स्टेट सर्विस रोड कानपुर झासी हाइवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related posts