अगस्त की बारिश ने तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड, जुलाई की कमी हुई पूरी; नदियां-नहरें लबालब, किसानों की चिंता दूर

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में अगस्त के दौरान हुई झमाझम बारिश ने पिछले 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार बरसे बादलों ने जुलाई में बारिश की कमी को भी काफी हद तक पूरा कर दिया। औसत के मुकाबले अगस्त में 82 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। नदियों और नहरों में पानी लबालब होने से किसानों की चिंता भी कम हुई है। अब रबी की फसलों के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर राहत की स्थिति है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश…

Read More

UP Weather Today: लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से सक्रिय होगा मानसून; पूर्वी यूपी में तेज बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। गुरुवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गुरुवार को बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकल सकती है, जबकि शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। बंगाल की…

Read More

UP Weather: लखनऊ में छाए रहेंगे बादल, पश्चिमी-पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; 21% कम हुई मानसूनी बारिश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। लखनऊ में 35 डिग्री तक…

Read More

UP Weather Today: लखनऊ समेत 35 जिलों में आज-कल भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त से बदलेगा मौसम का मिजाज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को लखनऊ समेत करीब 35 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि 8 अगस्त से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। इसके बाद 10 से 15 अगस्त के बीच हल्की बारिश और धूप का दौर देखने को मिल सकता है। पूर्वी यूपी और तराई में सबसे ज्यादा असर पिछले 10 से 12 दिनों से हो रही लगातार बारिश का सबसे…

Read More

यूपी में मानसून का असर तेज, लखनऊ में रिमझिम बारिश से बदला मौसम; सभी 75 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। लंबे इंतजार के बाद राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए कई इलाकों के लिए तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का भी अलर्ट जारी किया है। सुबह हुई रिमझिम बारिश के बाद लखनऊ का मौसम सुहावना हो गया है। आसमान में बादल…

Read More

यूपी में मानसून की एंट्री अब बस कुछ घंटे दूर! 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 40 जिलों में यलो अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के भीतर मानसून प्रदेश में सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि राजधानी लखनऊ समेत 40 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेश के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज…

Read More

UP Weather Update: यूपी में मानसून की एंट्री तय! 25-26 जून से बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट जारी

कानपुर: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग के संकेतों के मुताबिक 25 या 26 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो सकती है। बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने के बाद यूपी में भी मौसम बदलने की उम्मीद मजबूत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मानसून ने बिहार के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया। अब यह यूपी की सीमा के…

Read More