जनपदीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 के द्वितीय दिवस पर खो-खो एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई…….

सीतापुर।50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदर्श कुमार राजपूत द्वितीय जसीम सिधौली तृतीय अखंड प्रताप सिंह एलिया ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शिवांकी पहला प्रथम, अंकित सिधौली द्वितीय रानी रेउसा तृतीया स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मनोज कुमार रेउसा प्रथम, श्लोक पहले द्वितीय देवराज एलिया तृतीय बालिका वर्ग में राधा खैराबाद प्रथम, निधि परसेंटेज द्वितीय सुनैना एलिया तृतीया स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में अनुज महोली प्रथम मोहन बिसवां द्वितीय श्लोक पहले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में गौरी महोली प्रथम आरोही वाजपेई पिसावा द्वितीय अल्फिशा बिसवां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो खो बालक वर्ग में परसेंडी प्रथम तथा पहले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में परसेंडी प्रथम बिसवां ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक स्तर जूनियर स्टार बालक बालिका के संयुक्त अंकों के आधार पर विकासखंड बिसवा ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया विकासखंड परसेंडी दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता, परियोजना अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप बच्चों को पुरस्कार एवं आशीर्वचन प्रदान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित किया कार्यक्रम अध्यक्ष डा गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा तथा लौंग श्री यादव एवं पूरी शिक्षा विभाग की टीम को बधाई दी।

Related posts