मॉनसून का कहर: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट; 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही बारिश से जहां कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई को 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले छह से सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह बारिश, आंधी-तूफान के भी आसार सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में…

Read More

जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत, किश्तवाड़-डोडा में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही; मलबे में दबी कई गाड़ियां, अहम मार्ग बंद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, जबकि भूस्खलन की घटनाओं से भारी नुकसान हुआ है। किश्तवाड़ में 540 मेगावाट क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के पास हुए बड़े भूस्खलन में कई वाहन मलबे के नीचे दब गए। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे वाहनों को निकालने में जुटे हैं। क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास बड़ा भूस्खलन अधिकारियों के अनुसार, सोमवार सुबह…

Read More

केरल में 4 जून को दस्तक देगा मानसून, 15 से अधिक राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; राजस्थान और कश्मीर में ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचने की दहलीज पर है और मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 4 जून को इसके आधिकारिक आगमन की घोषणा की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक नीथा के. गोपाल के अनुसार, यदि मौजूदा मौसमीय परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो बुधवार के बाद मानसून के प्रवेश की पुष्टि कर दी जाएगी। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष इसकी दस्तक कुछ दिनों की देरी से हो रही है। केरल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट…

Read More