लखनऊ अग्निकांड पर अखिलेश यादव का भावुक बयान! बोले- ये बच्चे किसी भी घर के हो सकते थे, निष्पक्ष जांच जरूरी

लखनऊ: अलीगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। हादसे में 15 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस त्रासदी पर संवेदना जताते हुए निष्पक्ष और ईमानदार जांच की मांग की है। वहीं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी घटना को बेहद दुखद बताते हुए ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस प्रयासों…

Read More

यमुना पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, बड़ा हादसा टला; मजदूरों के हटते ही भरभराकर ढहा ढांचा

आगरा: उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन पुलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हमीरपुर में हाल ही में हुए दर्दनाक पुल हादसे के बाद अब आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना नदी पर बन रहे पुल का एक विशाल स्लैब अचानक गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां काम कर रहे मजदूर कुछ ही देर पहले भोजन के लिए हट गए थे, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के भोलपुरा गांव के पास की है,…

Read More

यूपी कैबिनेट का अहम निर्णय: नागरिक सुरक्षा विभाग में स्टोर कीपर-स्टोरमैन संवर्ग का होगा पुनर्गठन, खत्म होगी वेतन विसंगति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिक सुरक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्टोर कीपर और स्टोरमैन संवर्ग के पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से विभाग में पदों और वेतनमान को लेकर लंबे समय से चली आ रही विसंगतियों को दूर करने में मदद मिलेगी। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब नागरिक सुरक्षा विभाग में संबंधित संवर्ग की संरचना को नए सिरे से व्यवस्थित…

Read More

यूपी वन विभाग के कर्मचारियों को राहत: तबादलों की समयसीमा बढ़ी, अब 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए स्थानांतरण की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। नए आदेश के तहत अब वन विभाग में तबादलों की प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी। इससे लंबित मामलों के निस्तारण और प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरा करने में सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने अधिकांश विभागों में तबादलों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 मई की समयसीमा तय की थी। हालांकि, विशेष परिस्थितियों और लंबित मामलों को देखते हुए कुछ विभागों…

Read More

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सरकारी वकीलों के मानदेय बढ़ाने समेत 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार शाम होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक कई महत्वपूर्ण फैसलों की गवाह बन सकती है। शाम पांच बजे प्रस्तावित इस बैठक में 16 से अधिक एजेंडों पर चर्चा होगी। इनमें सरकारी मुकदमों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के मानदेय और मासिक भत्तों में बढ़ोतरी से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के पांच जिलों में नई जेलों के निर्माण और मक्का क्रय नीति को मंजूरी मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। सरकारी वकीलों को मिल सकता है बड़ा…

Read More

‘चिंता मत करिए, इलाज में पूरी मदद करेगी सरकार’, जनता दर्शन में फरियादियों को भरोसा दिलाते दिखे CM योगी

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मदद मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके इलाज में हरसंभव सहायता करेगी। जनता दर्शन में करीब 200 फरियादी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोगों के बीच पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी…

Read More

UP Weather: आंधी-बारिश से यूपी में तबाही, 72 मौतों पर सख्त हुए सीएम योगी; अफसरों को मौके पर पहुंचने के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेमौसम आंधी, तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात को गंभीर देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एक्शन लेते हुए सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि पीड़ितों की मदद में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने…

Read More

“7 दिन की दुल्हन, 1 दिन की प्लानिंग… और ‘क्राइम सुहागरात स्पेशल’”

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और डरे भी। परिवार ने धूमधाम से बेटे की शादी कराई, ढोल-नगाड़े बजे, बारात निकली, और बहू को नाज़ो-नखरों से घर लाया गया।पर किसी ने नहीं सोचा था कि “नई-नवेली दुल्हन” का अगला रोल ‘खलनायिका नं.1’ होगा। शादी के सात दिनों के भीतर ही दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ पति का मर्डर करा दिया। मामला ऐसा है कि पूरा गांव दंग है और पुलिस भी जांच में चौंकती रह गई। Love…

Read More

योगी का बुलडोज़र — चार अफसर बाहर, रिटायर्ड वालों की पेंशन पर कैंची!

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर साफ संदेश दे दिया है — “भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा, चाहे कुर्सी पर बैठे हों या रिटायर हो चुके हों।”समाज कल्याण विभाग ने चार जिला समाज कल्याण अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। वहीं तीन रिटायर्ड अफसरों की पेंशन से रिकवरी और स्थायी कटौती के आदेश दिए गए हैं। भ्रष्टाचार की सफाई: चार अफसर बाहर का रास्ता समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की निगरानी में चली जांच में आरोप पुख्ता पाए गए।बर्खास्त अफसरों की लिस्ट कुछ…

Read More