2017 से पहले बेटियों की सुरक्षा पर सवाल था? गोरखपुर में CM योगी ने सपा पर साधा निशाना, बोले- अब यूपी भय और गुंडागर्दी से मुक्त

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में ऐसा माहौल था कि ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ जैसी कहावत चल पड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय अभिभावक बेटियों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद सरकार और समाज ने एक दिशा में काम किया, जिसके परिणाम अब सामने हैं और प्रदेश कर्फ्यू, दंगा, भय, गुंडागर्दी तथा अवैध कब्जे से मुक्त हुआ है।…

Read More

‘चिंता मत करिए, इलाज में पूरी मदद करेगी सरकार’, जनता दर्शन में फरियादियों को भरोसा दिलाते दिखे CM योगी

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मदद मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके इलाज में हरसंभव सहायता करेगी। जनता दर्शन में करीब 200 फरियादी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोगों के बीच पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी…

Read More