2027 फतह का BJP ब्लूप्रिंट तैयार! विधायकों-सांसदों को मिला नया मिशन, गांव-गांव पहुंचकर साधेंगे वोटर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने संगठन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को सक्रिय करने का खाका तैयार किया है। इसके तहत कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों को सीधे जनता के बीच भेजा जाएगा, ताकि सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ लोगों की राय और शिकायतों को भी समझा जा सके। भाजपा की रणनीति का मकसद केवल विकास कार्यों का प्रचार करना नहीं, बल्कि उन क्षेत्रों की पहचान करना भी…

Read More

2027 चुनाव से पहले कारोबारी वर्ग पर सपा की नजर, आगरा में छोटे व्यापारियों से सीधा संवाद करेंगे अखिलेश यादव

आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अब छोटे कारोबारियों और एमएसएमई सेक्टर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 जून को आगरा पहुंचेंगे, जहां वह छोटे कारोबारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम आगरा के होटल आईटीसी मुगल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘छोटा कारोबारी-कारोबार: क्यों हो रहा बर्बाद’ रखा गया है। इस मंच के जरिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई)…

Read More

सुरक्षा कटौती पर लालू परिवार का विरोध: राबड़ी आवास से हटे सभी सुरक्षाकर्मी, सरकार के फैसले पर जताई नाराजगी

पटना: बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने सुरक्षा में कटौती के खिलाफ खुला विरोध दर्ज कराया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस जाने का निर्देश दे दिया, जिसके बाद आवास के अंदर और मुख्य द्वार पर कोई सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आया। हालांकि सुरक्षाकर्मी पूरी तरह हटे नहीं हैं। वे आवास परिसर से कुछ दूरी पर तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था…

Read More

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-JMM आमने-सामने, क्या INDIA गठबंधन में बढ़ रही दरार?

रांची: राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ INDIA गठबंधन के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) राज्य की दो राज्यसभा सीटों को लेकर आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार के नाम की घोषणा किए जाने के बाद JMM ने दोनों सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है, जिससे गठबंधन के भीतर नई सियासी खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के…

Read More

राहुल गांधी पर धामी का तीखा हमला: ‘देश उन्हें गंभीरता से नहीं लेता, कांग्रेस सालों से लॉन्च करने में जुटी’

देहरादून: उत्तराखंड दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा पलटवार किया है। राहुल गांधी के ‘उत्तराखंड को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाए जाने’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए धामी ने कहा कि देश में अब कोई भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता और कई बार उन्हें खुद भी नहीं पता होता कि वे क्या बोल रहे हैं। शुक्रवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने…

Read More

मायावती का सख्त संदेश! ‘बयानबाजी से नहीं, चुनावी नतीजों से साबित करें ताकत’, हिमाचल-जम्मू यूनिट को दिए बड़े निर्देश

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को लेकर स्पष्ट और सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए केवल बयानबाजी पर्याप्त नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए चुनावी सफलता हासिल करने पर पूरा फोकस करना होगा। बैठक में संगठन विस्तार, सर्वसमाज में जनाधार मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मायावती ने कार्यकर्ताओं और…

Read More

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी रणनीति, 24 सीटों पर मंथन तेज; कई दिग्गजों के नाम चर्चा में

नई दिल्ली: राज्यसभा की 24 सीटों और विभिन्न राज्यों की विधान परिषद सीटों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें उम्मीदवारों के चयन से लेकर सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत मंथन हुआ। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के…

Read More

चुनाव आयोग का बड़ा अभियान: 4 राज्यों में शुरू हुआ SIR का तीसरा चरण, जानिए कैसे जुड़वाएं वोटर लिस्ट में अपना नाम

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण की शुरुआत कर दी है। इस चरण के तहत ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाताओं के सत्यापन और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोग के अनुसार, 30 मई से इन राज्यों में घर-घर जाकर मतदाताओं की गिनती और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो लोग 28 जून…

Read More

हिमाचल निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन, कांग्रेस से छीने दो नगर निगम, विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी उत्साह

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। राज्य के चार नगर निगमों में से तीन पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है, जबकि कांग्रेस केवल एक नगर निगम बचाने में सफल रही। भाजपा ने कांग्रेस से धर्मशाला और सोलन नगर निगम छीन लिए, जबकि मंडी नगर निगम पर अपना कब्जा बरकरार रखा। कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ पालमपुर नगर निगम आया है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आए इन नतीजों को भाजपा के…

Read More

‘गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार’, अरशद मदनी की मांग; बोले- इससे खत्म होगी मॉब लिंचिंग की घटनाएं

नई दिल्ली: जमीयत उलेमा-ए-हिंद (AM) के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने केंद्र सरकार से गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से गाय को लेकर चल रहे विवाद को हमेशा के लिए समाप्त किया जा सकता है और इसके नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर भी रोक लगेगी। बुधवार को संगठन की ओर से जारी बयान में मौलाना मदनी ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार से सवाल किया कि जब देश की बहुसंख्यक आबादी गाय को केवल पवित्र ही…

Read More