नई दिल्ली: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस को ‘पागलों की जमात’ बताते हुए राहुल गांधी और खरगे पर निशाना साधा। निशिकांत दुबे की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर खरगे की टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद छिड़ा हुआ है। ‘कांग्रेस का पूरा नेतृत्व ही फर्स्टियाना गया है’ निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला…
Read MoreTag: Patna news
पटना में गंगा किनारे अवैध कब्जों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! बिहार सरकार को 6 हफ्तों का अल्टीमेटम, नहीं माना तो होगी कड़ी कार्रवाई
पटना: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के किनारे हुए अवैध कब्जों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने बिहार सरकार को नौजर घाट और नूरपुर घाट के बीच मौजूद सभी अनधिकृत निर्माण, ढांचों और कब्जों को हटाने के लिए छह सप्ताह का समय दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि उसके आदेश का पालन हर हाल में किया जाए, चाहे किसी हाई कोर्ट या जिला अदालत का कोई अंतरिम आदेश प्रभावी क्यों न हो। सभी राज्यों को भी दिया अंतिम अवसर सुप्रीम कोर्ट…
Read MoreBihar Education: सरकारी स्कूलों की निगरानी का बदलेगा तरीका, अब हर महीने गांव पहुंचकर अभिभावकों से फीडबैक लेंगे शिक्षा अधिकारी
पटना: बिहार में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग नई निगरानी प्रणाली लागू करने की तैयारी में है। नई व्यवस्था के तहत जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हर महीने एक दिन गांवों में जाकर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से सीधे संवाद करेंगे। अभिभावकों से मिले सुझाव और शिकायतों के आधार पर स्कूलों में सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। हर महीने गांव में लगाएंगे संवाद शिविर शिक्षा विभाग के अनुसार, हर जिले में तय तिथि पर जिला…
Read Moreबिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! 27 IPS समेत 29 अफसरों का तबादला, 13 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान
पटना: बिहार में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 29 पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि पटना, भागलपुर और गया में नए नगर पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
Read Moreखान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, कोर्ट ने मांगी केस डायरी; 30 जून को होगी अगली सुनवाई
पटना: चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को पटना की अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में जिला जज की अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने पुलिस को मामले की केस डायरी और खान सर का आपराधिक इतिहास पेश करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 जून को होगी। सोमवार को खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बाद में…
Read Moreसुरक्षा कटौती पर लालू परिवार का विरोध: राबड़ी आवास से हटे सभी सुरक्षाकर्मी, सरकार के फैसले पर जताई नाराजगी
पटना: बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने सुरक्षा में कटौती के खिलाफ खुला विरोध दर्ज कराया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस जाने का निर्देश दे दिया, जिसके बाद आवास के अंदर और मुख्य द्वार पर कोई सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आया। हालांकि सुरक्षाकर्मी पूरी तरह हटे नहीं हैं। वे आवास परिसर से कुछ दूरी पर तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था…
Read More“दिल्ली नहीं जाने देंगे नीतीश!” — पटना में JDU का बगावती मोड
बिहार की राजनीति में अचानक तापमान बढ़ गया है। Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की खबर ने Janata Dal (United) के भीतर ही हलचल पैदा कर दी है। पटना में मुख्यमंत्री आवास के ठीक बाहर जदयू के प्रदेश महासचिव Amrendra Das Trilok आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।हाथ में बैनर और चेहरे पर गुस्सा—संदेश साफ है “किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगे।” राजनीति में बयान अक्सर प्रतीक होते हैं, लेकिन यहां मामला प्रतीक से आगे बढ़कर भावनात्मक विद्रोह का रूप लेता दिख रहा है। कार्यकर्ताओं का फूटा…
Read More“कचरे पर करारा वार: सदन में Garbage से ज्यादा Politics की बदबू!”
बिहार में कचरा प्रबंधन को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पूर्व नगर विकास मंत्री Jivesh Mishra ने दावा किया कि पटना में कचरे का लगातार निस्तारण किया जा रहा है और शेष कचरे के लिए भी कंपनी का चयन हो चुका है। उनके मुताबिक, जहां भी कचरे से जुड़ी समस्या है, उसे चरणबद्ध तरीके से खत्म किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश में पटना ऐसा शहर है जहां Waste Management के साथ-साथ कचरे से खाद और गैस बनाने की दिशा में भी काम चल रहा है यानी…
Read MorePatna NEET Student Death: अब मामला Accident नहीं
पटना में मेडिकल की पढ़ाई कर रही NEET छात्रा गायत्री कुमारी की रहस्यमयी मौत अब पूरी तरह क्राइम जांच के दायरे में आ चुकी है।शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा की पुष्टि होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। इसी के बाद बिहार सरकार ने Special Investigation Team (SIT) का गठन किया है और DGP खुद पूरे केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। Postmortem Report ने बदली केस की दिशा यह मामला इसलिए भी संवेदनशील बन गया है क्योंकि प्रारंभिक मेडिकल…
Read Moreनया साल, नया घर! रातों-रात शिफ्ट हुआ लालू परिवार का सामान
बिहार की राजनीति में एक दौर का सबसे पहचानने वाला पता—10 Circular Road, Patna—अब इतिहास बनने की ओर है। लंबे समय से लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार का आधिकारिक ठिकाना रहे इस सरकारी बंगले को अब आखिरकार खाली किया जा रहा है। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी नोटिस के बाद, जिस बंगले को खाली करने से राबड़ी देवी लंबे समय तक इनकार करती रहीं, अब वहां से लालू परिवार का सामान चुपचाप शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, छोटे-बड़े घरेलू सामान को रात के…
Read More