AK-47 से हवाई फायरिंग का VIDEO वायरल, सीवान में बड़ा एक्शन; एसआईटी का जवान अभिषेक पटेल निलंबित

सीवान: नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान सीवान में हुए उग्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से हवाई फायरिंग करने वाले एसआईटी के जवान अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए जवान को सस्पेंड कर दिया। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रदर्शन के दौरान बिगड़े थे हालात जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी सीवान…

Read More

बिहार में रिश्तों का कत्ल! पिता पर पत्नी और 3 मासूम बच्चों को नहर में फेंकने का आरोप, तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंकने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि पत्नी किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रही। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घरेलू विवाद के बाद सामने आई सनसनीखेज वारदात जानकारी के अनुसार कुमारबाग थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी रामबाबू यादव का सोमवार…

Read More

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! 27 IPS समेत 29 अफसरों का तबादला, 13 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

पटना: बिहार में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 29 पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि पटना, भागलपुर और गया में नए नगर पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

Read More

सुरक्षा कटौती पर लालू परिवार का विरोध: राबड़ी आवास से हटे सभी सुरक्षाकर्मी, सरकार के फैसले पर जताई नाराजगी

पटना: बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने सुरक्षा में कटौती के खिलाफ खुला विरोध दर्ज कराया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस जाने का निर्देश दे दिया, जिसके बाद आवास के अंदर और मुख्य द्वार पर कोई सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आया। हालांकि सुरक्षाकर्मी पूरी तरह हटे नहीं हैं। वे आवास परिसर से कुछ दूरी पर तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था…

Read More

बिहार में बड़ा नाव हादसा: गंगा घाट पर 14 लोगों से भरी नाव डूबी, 2 शव बरामद, कई लापता

पटना: बिहार के बाढ़ जिले से बुधवार सुबह बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। उमानाथ गंगा घाट पर 14 लोगों को लेकर जा रही एक नाव अचानक गंगा नदी में डूब गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अब तक 2 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग सुबह-सुबह नाव के जरिए दियारा इलाके की ओर…

Read More

बिहार के मोतिहारी में 60 फीट ऊंचे टावर पर लटका मिला नेपाल के युवक का शव, गांव में फैली सनसनी

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घोड़ासहन थाना क्षेत्र के वीरता चौक स्थित एक मोबाइल टावर पर नेपाल के युवक का शव 60 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ मिला। सुबह जैसे ही लोगों की नजर टावर पर पड़ी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को टावर से नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के…

Read More

बिहार में हर पंचायत में लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, 30 दिन में समाधान नहीं तो 31वें दिन अधिकारी होंगे सस्पेंड

पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक जवाबदेही और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने राज्य की सभी पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ लगाने की शुरुआत कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत यदि किसी शिकायत का निस्तारण 30 दिनों के भीतर नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ 31वें दिन स्वतः निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सारण जिले के सोनपुर स्थित डुमरी बुजुर्ग गांव से इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। 10, 20…

Read More

बिहार में प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी: पटना से मुजफ्फरपुर तक बांटी गई जिम्मेदारियां, जानें किस मंत्री को कौन सा जिला मिला

पटना: बिहार सरकार ने प्रभारी मंत्रियों के जिलों की नई सूची जारी कर दी है। सरकार की ओर से अलग-अलग मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में विजय कुमार चौधरी को राजधानी पटना और नालंदा का प्रभार दिया गया है, जबकि डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को मुजफ्फरपुर और बांका की जिम्मेदारी मिली है। सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को सारण, श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण और शिवहर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं विजय कुमार सिन्हा को गया और…

Read More

उड़ते विमान की तस्वीर लेना पड़ा भारी, दुबई में गोपालगंज के युवक को 10 साल की सजा

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दुबई में काम करने गए एक युवक को उड़ते विमान की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बेहद महंगा पड़ गया। दुबई की अदालत ने युवक को देश की सुरक्षा से जुड़े मामले में दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम जैसा माहौल है और परिजन अब बेटे की भारत वापसी के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। रोजगार के लिए गया…

Read More

भतीजे की बारात से पहले चाचा की मौत, सेहरा लाने निकले युवक को कार ने कुचला; शादी का घर मातम में बदला

पटना: बिहार के कैमूर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब भतीजे के लिए सेहरा लाने बाजार गए चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं, महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं और बैंड-बाजे की धुन पर जश्न का माहौल था, लेकिन एक दर्दनाक खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। हादसा कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास हुआ, जहां तेज आंधी-बारिश के बीच एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों…

Read More