नौकरी छोड़ो, टैक्सी चलाओ और बच्चों के साथ रहो! ब्रजेश पाठक के बयान पर बवाल, विपक्ष ने साधा निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बयान में वह युवाओं को नौकरी के बजाय अपनी गाड़ी चलाकर कमाई करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अपनी गाड़ी चलाने से लोग परिवार और बच्चों के साथ भी समय बिता सकेंगे। उनके इस बयान को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं और सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भारत टैक्सी सेवा के शुभारंभ के दौरान दिया बयान दरअसल,…

Read More

लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे तीन युवक; पुलिस पर वीडियो बनाने का आरोप

लखनऊ: राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जबरैला पुल के पास सई नदी में प्रतिमा विसर्जित करने गए तीन युवक तेज बहाव में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और लोग युवकों को बचाने के बजाय उनका वीडियो बनाते रहे। सूचना के बाद भी एसडीआरएफ की टीम करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। देर रात तक तीनों युवकों की तलाश जारी रही, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। तेज बहाव में डूबे तीन युवक…

Read More

कौन हैं IAS रणवीर प्रसाद? बने यूपी पावर कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष, IIT कानपुर से है खास कनेक्शन

लखनऊ: आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले वर्ष 2000 बैच के आईएएस अधिकारी रणवीर प्रसाद ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग का कार्यभार संभाल लिया। उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का अध्यक्ष और प्रमुख सचिव ऊर्जा बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें उत्पादन निगम और पारेषण निगम के अध्यक्ष पद के साथ अतिरिक्त ऊर्जा का दायित्व भी सौंपा गया है। बिजली व्यवस्था से पहले से रहा है जुड़ाव रणवीर प्रसाद दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। इसके अलावा वह उत्तर…

Read More

लखनऊ अग्निकांड में 87 दिन की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल, 500 से ज्यादा पन्नों में सबूत; 4 आरोपी नामजद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस ने 87 दिनों की जांच के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 22 जून को हुए इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने 500 से ज्यादा पन्नों का आरोप पत्र तैयार किया है, जिसमें मकान मालिक समेत चार मुख्य आरोपियों को नामजद किया गया है। चार्जशीट में भवन स्वामी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, रामकृष्ण उपाध्याय, तुषांक कृष्ण जायसवाल और स्टूडियो संचालक सुरेश कुमार साहू के नाम शामिल हैं। वहीं, मामले का…

Read More

यूपी के बुनकरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी अस्पतालों में स्थानीय हथकरघा उत्पादों की खरीद होगी अनिवार्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पारंपरिक बुनकरी को बढ़ावा देने और बुनकरों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने अहम फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इस्तेमाल होने वाली बेडशीट, तकिया कवर और गॉज बैंडेज की खरीद स्थानीय हथकरघा उत्पादों से की जाएगी। सरकार के इस कदम से राज्य के 2.13 लाख से अधिक बुनकरों को बड़ा और नियमित बाजार मिलने की उम्मीद है। बुनकरों को मिलेगा स्थायी बाजार सरकार का मानना है कि सरकारी संस्थानों में स्थानीय हथकरघा उत्पादों…

Read More

‘विविधता में एकता ही भारत की ताकत’, श्री श्री रविशंकर से मिले लखनऊ के समाजसेवी अमीर हैदर, गंगा-जमुनी तहजीब पर हुई चर्चा

लखनऊ: वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमीर हैदर ने बेंगलुरु में आयोजित एक विशेष समारोह में आध्यात्मिक गुरु रविशंकर से मुलाकात की। यह मुलाकात रविशंकर के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। अमीर हैदर ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच कौमी एकता, आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विविधता में एकता भारत की पहचान समारोह को संबोधित करते हुए रविशंकर ने कहा कि कौमी एकता, आपसी विश्वास और भाईचारे की भावना…

Read More

बीबीएयू के 11वें दीक्षांत समारोह में राजनाथ सिंह बोले- डिग्री अंत नहीं, नई जिंदगी की शुरुआत है

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार को 11वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ। शैक्षणिक सत्र 2023, 2024, 2025 और 2026 के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल और परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम सिंह यादव भी मंच पर मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद…

Read More

बीबीएयू का 11वां दीक्षांत समारोह 29 अगस्त को, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि; 8551 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह 29 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को विश्वविद्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस दौरान डीन ऑफ अकादमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम सिंह यादव और जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रचना गंगवार मौजूद रहे। 8551 विद्यार्थियों को…

Read More

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश- बुखार वाले मरीजों की तुरंत कराएं जांच

लखनऊ: स्वाइन फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। प्रदेश में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी जिला अस्पतालों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले हर मरीज की खून की जांच और पैथोलॉजिकल जांच कराई जाए। साथ ही मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला अस्पतालों से लेकर छोटे अस्पतालों तक सतर्कता डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने…

Read More

रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27 से 29 अगस्त तक सरकारी बसों में मुफ्त सफर

लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त बस यात्रा की सुविधा तीन दिनों तक बढ़ा दी है। अब महिलाएं 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। महिला के साथ सफर करने वाले एक सहयोगी का टिकट भी मुफ्त रहेगा। अगर महिला के साथ एक से ज्यादा लोग यात्रा कर रहे हैं तो केवल महिला और एक सहयोगी को ही निशुल्क…

Read More