लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी योजना लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। योजना के तहत पहली किस्त 20 हजार रुपये की होगी, जबकि इसके बाद 30 हजार और 50 हजार रुपये की दो अन्य किस्तें दी जाएंगी। यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत लागू की जाएगी। समूहों…
Read MoreTag: Yogi Government Scheme
विश्वकर्मा योजना में बड़ा बदलाव, 14 नए ट्रेड जुड़े; हुनरमंदों को 10 लाख तक का लोन और मुफ्त टूलकिट
लखनऊ: योगी सरकार ने युवाओं और कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 का दायरा बढ़ा दिया है। योजना में अब 14 नए ट्रेड शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही योजना के तहत शामिल ट्रेडों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। नए ट्रेड जुड़ने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिक हुनरमंद लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। नई व्यवस्था में पारंपरिक हुनर से जुड़े मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा और मछुआरा जैसे ट्रेड शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बदलती तकनीक और बाजार की…
Read MoreUP में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान जल्द! पहले खाते में आएंगे 20 हजार, फिर 30 हजार देने की तैयारी; चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी में है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का खाका तैयार किया जा रहा है। पहली किस्त के तौर पर महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 20 हजार रुपये भेजे जाने की तैयारी है। इसके बाद 30 हजार रुपये की सहायता दी जा सकती है। यह योजना पड़ोसी राज्य बिहार में महिलाओं को दी गई आर्थिक सहायता की तर्ज पर तैयार की…
Read Moreयूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात! 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस इलाज योजना, परिवार को भी मिलेगा लाभ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर संचालित होगी, जिससे शिक्षकों और उनके परिवारों को देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के उपचार की सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस योजना…
Read Moreकाम की खबर: खेत तालाब योजना में किसानों को मिल रहा 52,500 रुपये का अनुदान, जानिए आवेदन से लेकर चयन तक पूरी प्रक्रिया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में योगी सरकार की ‘खेत तालाब योजना’ किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है। जल संरक्षण को बढ़ावा देने और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत किसानों को 52,500 रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि किसान सिर्फ खेती तक सीमित न रहें, बल्कि मत्स्य पालन और जलीय खेती जैसी…
Read MoreUP की बेटियों के लिए बड़ी सौगात, 70 हजार छात्राओं को मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी; कॉलेज जाना होगा आसान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना अब तेजी से जमीन पर उतरती नजर आ रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की 70 हजार से ज्यादा छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की तैयारी की जा रही है, ताकि उन्हें कॉलेज आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। खासकर ग्रामीण इलाकों की बेटियों को इस योजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों…
Read More