हाई कोर्ट की सख्ती के आगे झुका नगर निगम, मेयर की शक्तियां फ्रीज होते ही जारी हुआ पार्षद शपथ ग्रहण का आदेश

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में नगर निगम और मेयर कार्यालय से जुड़ा एक बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा मेयर सुषमा खर्कवाल की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां फ्रीज किए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया। कोर्ट की सख्ती के तुरंत बाद नवनिर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी के शपथ ग्रहण का आदेश जारी कर दिया गया है। नगर निगम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक फैजुल्लागंज वार्ड से निर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी का शपथ ग्रहण रविवार सुबह…

Read More

लखनऊ कचहरी के बाहर चला बुलडोजर, 100 से ज्यादा वकीलों के चैंबर ध्वस्त; हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई से हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में कचहरी परिसर के बाहर अवैध कब्जों के खिलाफ रविवार को बड़ा अभियान चलाया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक वकीलों के चैंबरों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने कोर्ट परिसर के आसपास करीब 200 से ज्यादा अवैध कब्जों को चिन्हित किया है, जिन्हें हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। सुबह से ही नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। बुलडोजर और अन्य मशीनों की…

Read More