लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण प्रभावी ढंग से नहीं चल सका। तीन दिनों के सत्र में विधानसभा की कार्यवाही महज दो घंटे 43 मिनट ही संचालित हो पाई, जबकि सदन की कुल बैठक अवधि पांच घंटे 32 मिनट रही। यानी सदन जितनी देर चला, उससे अधिक समय व्यवधान और हंगामे की वजह से कार्यवाही बाधित रही। हंगामे में बीते दो घंटे 49 मिनट आंकड़ों के अनुसार, तीन दिनों के दौरान विधानसभा की कुल बैठक अवधि पांच घंटे 32 मिनट रही, लेकिन दो…
Read MoreTag: UP Assembly News
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र समय से पहले खत्म, सपा के हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन किया अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र तय समय से एक दिन पहले ही समाप्त हो गया। गुरुवार तक प्रस्तावित सत्र को बुधवार को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन स्थगित करने की घोषणा की। हंगामे के कारण समय से पहले खत्म हुआ सत्र बुधवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे और विधायक सचिन यादव के निलंबन के विरोध में…
Read Moreविधानसभा में हंगामे पर CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- किसानों, युवाओं और महिलाओं के साथ हुआ अन्याय
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को हंगामे की भेंट चढ़ाना किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के साथ अन्याय है। ‘विपक्ष का विकास विरोधी चेहरा सामने आया’ मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का लोकतंत्र और विकास विरोधी चेहरा सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया…
Read More‘हंगामा ही करना है तो नाम बदल लें’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा तंज, बोले- बन जाए ‘हल्ला-गुल्ला पार्टी’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में जारी हंगामे के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी में उन्होंने विपक्ष के रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का काम केवल शोर-शराबा और सदन की कार्यवाही में बाधा डालना है तो उसे अपना नाम बदलकर ‘हल्ला-गुल्ला पार्टी’ रख लेना चाहिए। सपा पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में…
Read More‘चंदे का हिसाब दो’ के नारों से गूंजा विधानसभा परिसर, तीसरे दिन भी सपा का हंगामा, शिवपाल बोले- BJP को देना होगा जवाब
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रखा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा के विधायक विधानसभा परिसर में पोस्टर और दान पर्चियां लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सरकार से पूरे मामले में पारदर्शी जवाब और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई गई। पोस्टर और नारों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन प्रदर्शन में वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, विधायक अतुल प्रधान और पूरे…
Read Moreयूपी विधानसभा में ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से हंगामा, स्पीकर सतीश महाना का सख्त रुख; सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र से निष्कासित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार के खिलाफ ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सख्त रुख अपनाते हुए सपा विधायक सचिन यादव को पूरे मानसून सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया। ‘चंदा दिया है तो रसीद दिखाइए’— स्पीकर का जवाब सदन में मंदिर के चंदे को लेकर नारेबाजी के…
Read More24 घंटे का सत्र या नाकामी का कवरअप? शिवपाल यादव का तीखा वार
उत्तर प्रदेश में चल रहे मानसून सत्र के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “24 घंटे का विशेष सत्र सिर्फ नाकामियों को ढकने की कोशिश है।” “चार दिन का सत्र, पांच साल की विफलताओं को नहीं छुपा सकता” शिवपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा: “बीजेपी सरकार चार दिन में एक दिन 24 घंटे का सत्र चलाकर अपनी विफलताओं…
Read More