उन्नाव।भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के टिकुरीमऊ स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में आज विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता पूर्व मंत्री सुधीर कुमार रावत व‌ भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता अजीत सिंह बॉबी भी समारोह में शामिल हुए।


पूर्व मंत्री सुधीर रावत ने विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र में शिक्षा के महत्व, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों के लिए स्थापना दिवस का यह अवसर विशेष महत्व रखता है। किसी भी शिक्षण संस्थान का स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उसकी शैक्षिक यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के संकल्पों को याद करने का अवसर भी होता है।


ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने और नई पीढ़ी को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने में विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Related posts