लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी व आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती मनाईं गई

उन्नाव।164 मोहान विधानसभा के समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय मेहंदी खेड़ा, हसनगंज, अशोक सिंह चौहान ‘गुड्डू’ अध्यक्ष – 164 मोहान विधानसभा के नेतृत्व में महान दार्शनिक, शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती एवं अखंड भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

साथ ही 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर अशोक सिंह चौहान ‘गुड्डू’ जी ने अपने संबोधन में कहा – आचार्य नरेंद्र देव जी के समाजवादी विचार और सरदार पटेल जी की लौह संकल्प शक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम 2027 में समाजवादी सरकार बनाएंगे।”वहीं पूर्व प्रत्याशी सेवक लाल रावत जी ने कहा – “सरदार पटेल जी ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया और आचार्य जी ने समाजवाद की नींव रखी।

हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव शिव सिंह चौहान जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतराम यादव जी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा राहुल यादव जी, ब्लॉक अध्यक्ष हसनगंज सल्तनत बहादुर सिंह चौहान जी, कोषाध्यक्ष संदीप जी, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष सुदीप चौधरी जी, विधानसभा सचिव असदुद्दीन जी, जितेंद्र यादव जी, हरीश कुमार गौतम जी, रवि प्रकाश यादव जी, अशोक कुमार तिवारी जी, आकाश सिंह चौहान जी, कर्मवीर कुशवाहा जी, हर्ष शर्मा जी, महेंद्र रावत जी, जितेंद्र कुमार गौतम जी, सत्य प्रकाश मौर्य जी, राजेश यादव जी, घनश्याम यादव जी, बादल सिंह चौहान जी, आतिश चंद्र रावत जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts