लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के जरिए पार्टी देशभक्ति का संदेश देने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाएगी। अभियान के दौरान बलिदानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। 11 से 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान पार्टी…
Read MoreTag: लखनऊ न्यूज़
लखनऊ अग्निकांड: अब बिल्डिंग मालिक से वसूला जाएगा ध्वस्तीकरण का खर्च, एलडीए पहली बार करेगा ऐसी कार्रवाई
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड के बाद ध्वस्त की गई अवैध इमारत को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण अब इमारत को गिराने में हुए पूरे खर्च की वसूली भवन मालिक से करेगा। इस संबंध में जल्द ही एलडीए की समिति बैठक कर खर्च का आकलन करेगी, जिसके बाद भवन स्वामी को वसूली का नोटिस जारी किया जाएगा। समिति तय करेगी कितनी होगी वसूली एलडीए अधिकारियों के मुताबिक ध्वस्तीकरण में आए कुल खर्च का निर्धारण एक समिति करेगी। समिति में प्रशासनिक अधिकारी, अभियंता, जोनल अधिकारी और लेखा…
Read Moreलखनऊ के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, 3 महीने में बदल जाएगी KD सिंह बाबू और चौक स्टेडियम की तस्वीर, 6.17 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के खिलाड़ियों को जल्द ही आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम और चौक स्टेडियम में खेल अवसंरचना को उन्नत करने का काम अगले तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। परियोजना के तहत दोनों स्टेडियमों में नवीनीकरण के साथ नई खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके लिए कुल 6.17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। शुक्रवार को खेल सचिव सुहास एलवाई ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति…
Read More‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में बड़ा मंथन, अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में यूपी के शीर्ष अधिकारियों संग हुई अहम बैठक
लखनऊ: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर केंद्र सरकार की पहल के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संविधान (129वां संशोधन) विधेयक-2024 के अध्ययन के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की टीम स्टडी विजिट पर लखनऊ पहुंची, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने भाग लिया।…
Read Moreनितिन नवीन के पहले यूपी दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘दर्शन करने नहीं जाएंगे?’
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उनके दौरे के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसते हुए सवाल किया कि अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए हैं, तो क्या “दर्शन” करने नहीं जाएंगे? यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। सोशल मीडिया पोस्ट से साधा निशाना अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में…
Read Moreलखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम योगी का बड़ा फैसला! बेसमेंट में कोचिंग-नर्सिंग होम पर सख्त रोक, पूरे यूपी में फायर सेफ्टी ऑडिट का आदेश
लखनऊ: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर घटना की विस्तृत समीक्षा की और पूरे प्रदेश में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी भवन का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए होना चाहिए, जिसके लिए उसे अनुमति दी गई है। बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, नर्सिंग होम या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।…
Read Moreयूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत! बस किराए में मिलेगी 50% छूट, सीएम योगी का बड़ा फैसला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सरकार का कहना है कि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को एक जिले से दूसरे जिले तक यात्रा करनी होगी। ऐसे में आर्थिक बोझ…
Read MoreUP Police Constable Exam 2026: जूते पहनकर न जाएं अभ्यर्थी, चप्पल में मिलेगी एंट्री; कलावा और मंगलसूत्र पर भर्ती बोर्ड ने दी बड़ी राहत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 8, 9 और 10 जून तक चलने वाली इस भर्ती परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए भर्ती बोर्ड ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी करते हुए परीक्षा केंद्रों पर जूते की बजाय चप्पल पहनकर आने की सलाह दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार, अब तक 16 लाख से…
Read Moreयूपी कैबिनेट का अहम निर्णय: नागरिक सुरक्षा विभाग में स्टोर कीपर-स्टोरमैन संवर्ग का होगा पुनर्गठन, खत्म होगी वेतन विसंगति
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिक सुरक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्टोर कीपर और स्टोरमैन संवर्ग के पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से विभाग में पदों और वेतनमान को लेकर लंबे समय से चली आ रही विसंगतियों को दूर करने में मदद मिलेगी। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब नागरिक सुरक्षा विभाग में संबंधित संवर्ग की संरचना को नए सिरे से व्यवस्थित…
Read MoreBBAU में ‘लिविंग द विवेकानंद वे’ पर संवाद सत्र आयोजित, युवाओं को आत्मचिंतन और चरित्र निर्माण का संदेश
लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ‘लिविंग द विवेकानंद वे : प्रैक्टिकल स्पिरिचुअलिटी फॉर मॉडर्न इंडिया’ पुस्तक पर आधारित संवादात्मक चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। कार्यक्रम में पुस्तक के सह-लेखक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुवाद सॉल्यूशंस की डॉयरेक्टर डॉ. अनन्या अवस्थी और विवेकानंद केंद्र उत्तर प्रांत के उपप्रमुख डॉ. निखिल यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर मंच पर प्रसिद्ध लोकगायिका एवं समाजसेवी मालिनी अवस्थी, शिक्षा विभाग के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर सिंह…
Read More