उन्नाव। बांगरमऊ नगर में वोट बचाओ देश बचाओ महारैली की तैयारी को लेकर हुई बैठक में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा सर्वसम्मत से यह तय किया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जनपद से पांच बसों में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि देश संकट में है देश का लोकतंत्र खतरे में है मताधिकार का अधिकार हमसे छीना जा रहा है।
इसके लिए हमको प्रतिवाद स्वरूप नया योद्धा राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारी संख्या में पहुंचकर हुंकार भरनी है।
बैठक में उपस्थित ऋषि बाजपेई मंसूर अली मायनेटरी सेल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर समीम खान वक्ता संजीव श्रीवास्तव सलमान शाहिद बांगरमऊ नगर अध्यक्ष अभय सैनी इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए डबल इंजन सरकार को आड़े हाथो लिया बैठक में उपाध्यक्ष मंसूर अली जिला सचिव सलमान शाहिद विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
