पार्क] स्मृति द्वार] सेल्फी प्वाइंट और ओपन जिम सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों को दिया गया स्वरूप
उन्नाव ।लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण] एकता और अखंडता के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से जनपद उन्नाव में उनकी स्मृति में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के माध्यम से न केवल सरदार पटेल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बल्कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं को भी विस्तार दिया जा रहा है।
इसी क्रम में आवास विकास कॉलोनी में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की स्मृति में पार्क का निर्माण कराया गया है। आवास विकास कॉलोनी में शहर के प्रवेश मार्ग स्थित बाईपास पर स्मृति स्थल का निर्माण भी कराया गया है। वहीं] सिविल लाइंस में कचहरी के प्रवेश मार्ग पर विधायक निधि से लौहपुरुष सरदार पटेल स्मृति द्वार का निर्माण कराया गया है, जो उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की याद दिलाएगा।
सिविल लाइंस क्षेत्र में उनकी स्मृति में भव्य सेल्फी प्वाइंट का निर्माण भी कराया गया है। उक्त जानकारी सदर विधायक पंकज गुप्ता ने आयोजित पत्रकार वार्ता में देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास को गति देते हुए विकासखंड सिकंदर सरोसी के ब्लॉक परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की मूर्ति स्थापित की गई है। इसके साथ ही ब्लॉक परिसर में पार्क और ओपन जिम का निर्माण कराया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय स्थित पटेल पार्क में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की मूर्ति स्थापना का कार्य पूर्ण हो चुका है। उनकी जयंती के पावन अवसर पर मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
इन सभी कार्यों का उद्देश्य सरदार पटेल जी के विचारों] राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा उनके आदर्शों को समाज में जीवंत बनाए रखना है। साथ ही जनपद में विकसित हो रहे ये स्मृति स्थल और सार्वजनिक सुविधाएं नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होंगी और उन्नाव की पहचान को भी नई मजबूती प्रदान करेंगी इस अवसर पर विकास संस्थान के प्रबंधक अशोक पटेल, महिला जिला अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, संयोजक राम सुमेर सिंह, सभासद अशोक सिंह (मुन्ना), उपाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, कार्यक्रम प्रभारी सुखसागर, सदस्य प्रवेध समिति अनिल पटेल, संरक्षक रश्मि मोहन अग्निहोत्री, सांस्कृतिक संयोजक डॉ. मनीष सिंह सेंगर एवं शैमी वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
