इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन की मतगणना सकुशल संपन्न

 समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ0 मान सिंह यादव विजयी, रिटर्निंग ऑफिसर ने दिया प्रमाण पत्र

       झांसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अन्तर्गत इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना मा0 प्रेक्षक श्री गुर्राला श्रीनिवासुलु, आई.ए.एस. व रिर्टनिंग ऑफिसर/मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ बुन्देलखण्ड महाविद्यालय स्थित कोठारी हॉल में संपन्न हुई। 

          उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अन्तर्गत इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ0 मान सिंह यादव विजयी हुए। एमएलसी चुनाव के परिणामों के अन्तर्गत समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव को 60,358  मत, भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 32,695 मत, निर्दलीय प्रत्याशी श्री शिवशंकर पटेल को 3,949 मत प्राप्त हुये। मतगणना के दौरान कुल मतपत्रों की गणना: 1,09,482 मतों की गिनती की गयी, जिसमें अस्वीकृत मतपत्र: 9,596 मत पाये गये। 

         उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अन्तर्गत इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ0 मान सिंह यादव को रिटर्निंग आफिसर/मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। मतगणना प्रक्रिया 14 टेबिलों एवं 09 चक्रों में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वप्रथम मतपेटियों से मतों को निकालकर उनकी गिनती की गयी तत्पश्चात चुनाव अधिकारियों के समक्ष मिलान करने के पश्चात मतों की प्रत्याशीवार गिनती सम्पन्न करायी गयी और अवैध मतों का प्रेक्षक व रिटर्निंग आफिसर द्वारा स्वयं जांच की गयी और गलत/त्रुटिपूर्ण मतों निरस्त किया गया। समस्त प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों के समक्ष पूर्ण की गयी और जहां जहां उनको संदेह एवं समस्या हुई उसका त्वरित निस्तारण किया गया। 

          रिटर्निंग आफिसर/मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अन्तर्गत इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए चुनाव में लगे अधिकारियों व कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप सबके सहयोग से यह चुनाव सम्पन्न हुआ है। 

          इस अवसर पर प्रेक्षक सहित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी मोंठ, उप जिलाधिकारी झांसी, उप जिलाधिकारी टहरौली सहित अन्य जनपदों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 अंतिम परिणाम

कुल मतपत्रों की गणना: 1,09,482

1. डॉ. मानसिंह यादव – 60,358

2. अशोक कुमार राठौर – 32,695

3. शिवशंकर पटेल – 3,949

4. दीपक कुमार द्विवेदी – 609

5. विष्णु कुमार – 309

6. सारिका – 309

7. देवेश कुमार सिंह – 168

8. सत्य चन्द्र दुबे – 254

9. केशव कान्त शर्मा – 251

10. राज कुमार – 52

11. राहुल कनकने मोहित गुप्ता – 66

12. शैलेन्द्र कुमार – 37

13. मानसिंह यादव – 829

❌ अस्वीकृत मतपत्र: 9,596

प्रथम एवं द्वितीय स्थान के बीच मतों का अंतर: 27,663


Related posts