मिशन यूपी पर महामंथन! अमित शाह से मिले केशव प्रसाद मौर्य, 2027 की तैयारी पर चर्चा, बोले- फिर खिलेगा कमल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संगठन की तैयारियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी केशव…

Read More

‘युवाओं में देश को आगे बढ़ाने का जज्बा’, सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बड़ी भूमिका

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ पर निकले यात्रियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के सेवा भाव की सराहना की और उनके प्रयास को प्रेरणादायक बताया। पीएम मोदी ने वडनगर और काशी से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वडनगर और काशी दोनों का इतिहास एक हजार साल से अधिक पुराना है और उनके जीवन में दोनों शहरों का विशेष महत्व है। वडनगर जन्मभूमि, काशी दूसरी कर्मभूमि यात्रियों से…

Read More

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- योजनाओं पर पैसा खर्च करना ही मकसद नहीं, अंतिम व्यक्ति की जिंदगी बदलना जरूरी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सेवा के अनुभव से मिलने वाले संतोष पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी योजनाएं बनाना और उन पर धन खर्च करना ही सरकार का काम नहीं है, बल्कि असली संतोष तब मिलता है जब योजना का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसके जीवन में बदलाव आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी…

Read More

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों और हादसे में घायल लोगों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। PM मोदी ने जताई हादसे पर संवेदना PMO की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया।…

Read More

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, 23-24 सितंबर को मंत्रियों की ‘चिंतन बैठक’; PM मोदी लेंगे कामकाज का हिसाब

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्रियों के साथ दो दिवसीय चिंतन बैठक करेंगे। इस दौरान सरकार के कामकाज, नीतियों के क्रियान्वयन, सरकारी योजनाओं की प्रगति और मंत्रालयों के बीच समन्वय की समीक्षा होगी। बैठक की टाइमिंग को देखते हुए कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, सरकार की ओर से फेरबदल को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। दो दिन चलेगी केंद्रीय मंत्रियों की बैठक प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक सामान्य कैबिनेट बैठक से…

Read More

Teachers’ Day पर पीएम मोदी का शिक्षकों से संवाद, बोले- बच्चों का टैलेंट पहचानें, ‘बचपन मरने नहीं देना है’

नई दिल्ली: शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों और अन्य शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य, उनकी प्रतिभा पहचानने, रचनात्मकता बढ़ाने और पढ़ाई को किताबों व पाठ्यक्रम से आगे ले जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों से कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष क्षमता होती है और शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह उस प्रतिभा को पहचाने और उसे आगे बढ़ने का अवसर दे। हर बच्चे में अलग खूबी, शिक्षक…

Read More

गगनयान की पहली मानवरहित उड़ान इसी साल, बड़ी अंतरिक्ष सफलता के बाद ISRO ने बताया अगला मिशन; रचा नया इतिहास

नई दिल्ली: भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘ईओएस-05’ उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट ने प्रक्षेपण के करीब 18 मिनट बाद उपग्रह को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया। इस सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अब इसी कैलेंडर वर्ष में पहले मानवरहित गगनयान मिशन के प्रक्षेपण की तैयारी तेज कर दी है। जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से करीब 5000 किलोमीटर नीचे पहुंचा उपग्रह इसरो के मुताबिक रॉकेट ने ईओएस-05 को जिस कक्षा में स्थापित…

Read More

पीएम मोदी की चेतावनी को यूरोप ने किया नजरअंदाज, अब बेल्जियम के पीएम बोले- भारत को साथ नहीं लिया तो बड़ी गलती होगी; चीन पर साधा निशाना

नई दिल्ली: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा है कि यूरोप ने कुछ देशों पर आर्थिक और सामरिक निर्भरता बढ़ाकर बड़ी गलती की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप को काफी पहले ही इन जोखिमों के प्रति आगाह किया था, लेकिन उस समय उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। अब यूरोप को इस गलती का एहसास हो रहा है और वह ऐसे भरोसेमंद साझेदारों की तलाश में है, जो दबाव के बजाय सम्मान के साथ सहयोग करें। बेल्जियम के प्रधानमंत्री दिल्ली में भारतीय उद्योग…

Read More

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई, इटली में बनाया युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है। मोदी ने उनकी इस उपलब्धि को इतालवी जनता के उनके नेतृत्व में भरोसे और विश्वास का स्पष्ट संकेत बताया। मेलोनी ने मोदी को दिया धन्यवाद मोदी की बधाई पर जॉर्जिया मेलोनी ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत और इटली के संबंध आज पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। मेलोनी ने यह भी कहा कि दोनों…

Read More

उज्बेकिस्तान के साथ यूरेनियम से लेकर यूपीआई तक बड़ा करार, 16 अहम फैसलों पर लगी मुहर; 2030 तक 5 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति से लेकर यूपीआई और वीजा-मुक्त यात्रा तक कई अहम समझौतों पर सहमति बनी है। दोनों देशों ने कम से कम 16 महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के बीच हुई वार्ता में दोनों देशों के रिश्तों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने का फैसला भी किया गया। भारत और उज्बेकिस्तान ने असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए लंबे…

Read More