बस्ती: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बस्ती जिले में 504.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग रामभक्तों पर गोली चलवाते थे और धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाते थे, उन्हें अब अपने कृत्यों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। 504.34 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की शुरुआत मखौड़ाधाम, तपसीधाम, बाबा भद्रेश्वनाथ और गुरु वशिष्ठ को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि…
Read MoreTag: उत्तर प्रदेश समाचार
‘मेरा किडनैप हो गया है…’ 12 साल के बच्चे की चीख से आधी रात मचा हड़कंप, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार देर रात एक 12 वर्षीय बच्चे की चीख-पुकार से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बाइक पर बैठा बच्चा रास्ते भर खुद के अपहरण की बात कहकर मदद की गुहार लगाता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चे का पता लगाया। जांच में सामने आया कि यह अपहरण का मामला नहीं, बल्कि पढ़ाई से बचने के लिए बच्चे द्वारा रची गई कहानी थी। रास्ते भर अपहरण का शोर मचाता रहा बच्चा…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा खुलासा! ट्रस्ट गठन से अब तक के पूरे वित्तीय रिकॉर्ड की होगी जांच, शीर्ष पदाधिकारियों से SIT की पूछताछ
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई का दायरा और व्यापक कर दिया है। अब जांच केवल कथित चढ़ावा गड़बड़ी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वर्ष 2020 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन से लेकर अब तक के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों की भी गहन पड़ताल की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान कुछ वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद एसआईटी ने ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन, दान राशि के उपयोग, बैंकिंग लेनदेन, निर्माण कार्यों पर…
Read Moreकाशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर अचानक चली गोली, मचा हड़कंप; 3 लोग घायल, सिपाही से पूछताछ शुरू
वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के बाहर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेट नंबर-4 पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, लेकिन सड़क से उछली गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों को लगने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर के गेट नंबर-4 के पास हुई, जहां एक पीएसी सिपाही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था। अचानक कार्बाइन से फायर हो गया और गोली सड़क…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा संभव! मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला पुलिस रिमांड पर, कई राज खुलने की उम्मीद
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल अविनाश शुक्ला को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान चोरी से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं और पूरे नेटवर्क की परतें खुल सकती हैं। सुबह जेल से लेकर गई पुलिस टीम शुक्रवार सुबह पुलिस टीम जेल पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अविनाश शुक्ला को अपने साथ ले गई।…
Read Moreदिल्ली जा रही रोडवेज बस बनी हादसे का शिकार! मरम्मत के दौरान खड़े यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, 5 की मौत, 11 घायल
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब खराब हुई रोडवेज बस सड़क किनारे खड़ी थी और उसकी मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी और बाहर खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी बस जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एटा डिपो की बस फर्रुखाबाद से…
Read Moreउन्नाव में दर्दनाक हादसा! एक्सप्रेस-वे पर बस ने कार को रौंदा, 2 मासूम बच्चियों समेत 5 की मौत; 12 घायल
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में एक अनियंत्रित स्लीपर बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही आर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों, जिनमें दो बच्चियां भी शामिल हैं, की मौत हो गई। वहीं बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरियाणा से…
Read Moreदूध गर्म करते समय इंडक्शन में दौड़ा करंट, पत्नी को बचाने पहुंचे पति की भी गई जान, लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इंडक्शन चूल्हे पर दूध गर्म कर रही महिला करंट की चपेट में आ गई। पत्नी की चीख सुनकर उसे बचाने पहुंचे पति ने भी जान गंवा दी। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडक्शन पर दूध गर्म करते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम जगदेवपुर में मंगलवार को यह…
Read MoreUP Police का अनोखा प्रयास: जिस गांव की महिलाओं ने कभी नहीं देखा था शहर, उन्हें कराया काशी विश्वनाथ के दर्शन और वाराणसी भ्रमण
चन्दौली: उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले से एक प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के नौगढ़ क्षेत्र के सुदूर पहाड़ी गांव पण्डी की कई महिलाओं ने अपने जीवन में कभी किसी शहर का दर्शन नहीं किया था। जब यह जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो मिशन शक्ति 5.0 के तहत उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी की गई। चन्दौली पुलिस ने महिलाओं और ग्रामीणों को वाराणसी ले जाकर काशी विश्वनाथ मंदिर समेत शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनोखी जानकारी…
Read Moreयमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! डबल डेकर बस ट्रेलर में घुसी, 4 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डबल डेकर वोल्वो बस पीछे से एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सुबह 4 बजे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 112 और 113 के बीच सुबह…
Read More