अतिक्रमण को हटवाया गया

उन्नाव में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं आमजन की सुविधा के दृष्टिगत विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के प्रमुख बाजार में सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया तथा अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्हें बताया गया कि सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था बाधित होती है तथा आमजन को आवागमन में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Related posts