गुजरात में भीषण सड़क हादसा: सूरत के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 7 यात्रियों की मौत, 40 से अधिक घायल

सूरत: गुजरात के सूरत जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। बारडोली कस्बे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद एक बस में आग लग गई, जिससे हादसा और भयावह हो गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना उवा गांव के पास हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री उसी बस में सवार थे, जिसमें टक्कर के बाद आग भड़क उठी…

Read More

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंची धाम जा रही इनोवा ट्रेलर से टकराई; 4 श्रद्धालुओं की मौत

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हैदरगढ़ क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार इनोवा कार आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। इनोवा सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान हैदरगढ़ इलाके में आगे चल रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।…

Read More

गाजीपुर में बड़ा सड़क हादसा, 50 यात्रियों से भरी बस 30 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में पलटी; 1 की मौत, 24 घायल

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा ईदगाह के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस करीब 30 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह बस शाम करीब 5 बजे गाजीपुर के रौजा बस स्टैंड से बलिया जिले के भरौली के लिए…

Read More

भतीजे की बारात से पहले चाचा की मौत, सेहरा लाने निकले युवक को कार ने कुचला; शादी का घर मातम में बदला

पटना: बिहार के कैमूर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब भतीजे के लिए सेहरा लाने बाजार गए चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं, महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं और बैंड-बाजे की धुन पर जश्न का माहौल था, लेकिन एक दर्दनाक खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। हादसा कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास हुआ, जहां तेज आंधी-बारिश के बीच एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों…

Read More

पश्चिम बंगाल बस हादसा: बिहार के 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 35 घायल

शुक्रवार सुबह एक निजी बस बिहार के तीर्थयात्रियों को लेकर दुर्गापुर जा रही थी। तभी पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान ज़िले में यह बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जबरदस्त टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का क्या हुआ? सभी घायलों को तुरंत बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कई यात्रियों की हालत नाजुक है और ICU में इलाज चल रहा है। कहाँ…

Read More

हादसे पर तेजस्वी यादव का बयान आया सामने- कुछ फीट की दूरी और मौत थी!

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के काफिले से एक दर्दनाक हादसा जुड़ गया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर इस घटना की जानकारी साझा की है। बिलावल की डिप्लोमेसी या ड्रामेबाज़ी? अमेरिका बोला – आतंकवाद खत्म करो हादसा कैसे हुआ? तेजस्वी यादव ने बताया कि यह हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ जब वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। गोरौल, वैशाली के पास एक अनियंत्रित ट्रक और गाड़ी ने काफिले में घुसकर जबरदस्त टक्कर मारी। सुरक्षाकर्मी ज़ख्मी, त्वरित उपचार…

Read More

हादसे में खत्म हुआ पूरा परिवार: क्या इंसान की जान से सस्ती है रफ्तार?

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र के नोगावा चौकी के पास सजेली फाटक पर देर रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से लौट रहा एक ही परिवार मौत की नींद सो गया। 9 लोगों की मौके पर ही मौत तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को इतनी ज़ोर से टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई — जिनमें 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 4…

Read More