गोरखपुर को आज मिलेगी 995 करोड़ की बड़ी सौगात! CM योगी करेंगे शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, 10 नई परियोजनाओं की रखेंगे नींव

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। देवरिया बाईपास फोरलेन के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शहर का पहला 2.6 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन फ्लाईओवर ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज मार्ग पर तैयार किया गया है। इसके शुरू होने से शहर में यातायात पहले की…

Read More

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों को राहत, सेवा निगम के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लाखों आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने आउटसोर्सिंग सेवा निगम को सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उसके संचालन के लिए 20 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला मंगलवार को हुई योगी कैबिनेट की बैठक में लिया गया। सरकार यह राशि शून्य ब्याज पर उपलब्ध कराएगी, जिसकी अदायगी पांच वर्ष बाद शुरू होगी और अगले 10 वर्षों तक हर साल दो करोड़ रुपये की…

Read More

लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, सरकारी दफ्तरों में मची अफरा-तफरी; दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही इमारत से ऊंची लपटें उठने लगीं, जबकि घने धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। सुबह करीब 10 बजे लगी आग जानकारी के अनुसार, आग सोमवार सुबह करीब 10 बजे लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उनका धुआं करीब दो किलोमीटर दूर…

Read More

गोरखपुर में युवती से सरेराह मारपीट पर पुलिस पर गिरी गाज, थानेदार लाइन हाजिर; 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में युवती के साथ सरेराह मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा अनुशासनात्मक एक्शन लिया है। रेलवे अस्पताल के पास हुई घटना में ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर शाहपुर थानाध्यक्ष और कौवाबाग चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं एक उपनिरीक्षक और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। एक होमगार्ड के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। रविवार देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मामले की समीक्षा के बाद कार्रवाई…

Read More

चंपत राय पर भी SIT का शिकंजा? संतोष दुबे से घंटों पूछताछ, आज सौंपेंगे दस्तावेजी साक्ष्य

लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने रविवार को हिंदू धर्मसेना प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष दुबे से लंबी पूछताछ की। इस दौरान उनका बयान दर्ज किया गया और लगाए गए आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य मांगे गए। संतोष दुबे ने कहा कि वह सोमवार को सभी रिकॉर्ड और दस्तावेज SIT को उपलब्ध कराएंगे। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे संतोष दुबे ने पिछले कुछ समय से राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय समेत अन्य…

Read More

CM सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बवाल: दूल्हा नहीं पहुंचा तो दूसरे युवक के साथ मंडप में बैठी युवती, फिंगरप्रिंट जांच में खुला मामला

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार्यक्रम में तय दूल्हे के नहीं पहुंचने पर युवती दूसरे युवक के साथ मंडप में बैठ गई। फिंगरप्रिंट सत्यापन के दौरान पहचान मेल नहीं खाने पर मामला उजागर हो गया, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। समाज कल्याण विभाग ने संबंधित विवाह का पंजीकरण रद्द कर दिया है। मामले की…

Read More

आरव हत्याकांड में फांसी की सजा पर भावुक हुई मां, बोलीं- ‘मेरे बेटे को जैसी पीड़ा दी, वैसी ही सजा मिले’; परिवार ने कहा- न्याय की जीत हुई

फिरोजाबाद: डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या के मामले में दोषी विराज को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद पीड़ित परिवार ने फैसले का स्वागत किया। आरव की मां और ननिहाल पक्ष ने अदालत के निर्णय को न्याय की जीत बताते हुए कहा कि दोषी को उसके अपराध की सजा मिली है। वहीं, गांव के लोगों ने भी फैसले की सराहना करते हुए न्यायपालिका और कानून व्यवस्था पर अपना भरोसा जताया। फैसले की जानकारी मिलते ही आरव की मां रति भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक…

Read More

गोरखपुर को 758 करोड़ की बड़ी सौगात, CM योगी आज करेंगे 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र को 758 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत से तैयार पांच सड़कों का लोकार्पण और 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाली 19 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। शनिवार दोपहर बाद बांसस्थान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री 11.6 किलोमीटर लंबे भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग का लोकार्पण करेंगे। इस फोरलेन के निर्माण पर 689…

Read More

अयोध्या में सीएम योगी की सभा में उमड़ी भारी भीड़, विकास योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाणपत्र, कई अहम घोषणाएं

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के दौरान आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभा के दौरान तालियों और जयश्रीराम के नारों के बीच मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और सहायता सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में खिरौनी नगर पंचायत का नाम मां ज्वाला धाम किए जाने की घोषणा भी की गई। जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक माह के भीतर दूसरे अयोध्या दौरे के दौरान आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, बोले- आपका समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रखर वक्ता, जनप्रिय नेता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्यशैली करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। सीएम योगी ने एक्स पर दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स पर…

Read More