बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। खेकड़ा थाना क्षेत्र में बड़ागांव कट के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राजस्थान से बदायूं जा रहे थे श्रद्धालु जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में सवार श्रद्धालु राजस्थान से जनपद…
Read MoreTag: UP Road Accident
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने ऑल्टो को मारी टक्कर; सरकारी शिक्षक, पत्नी और दो बच्चों की मौत
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बांदा-बहराइच मार्ग पर मसौली थाना क्षेत्र के बिंदोरा चौराहे के पास मौरंग लदे डंपर ने ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सरकारी शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी की जान चली गई, जबकि 7 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है। रास्ता पूछने के बाद कार ले रहे थे यू-टर्न प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑल्टो कार में कुल पांच लोग सवार थे। सुबह करीब 11:30 बजे परिवार सड़क…
Read Moreहरिद्वार जा रही नई बोलेरो बनी मौत का सफर! गाजियाबाद में ट्रक से भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, कई घायल
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। निवाड़ी थाना क्षेत्र में एक ट्रक और नई बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोग नई बोलेरो लेकर हरिद्वार दर्शन और गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। नई बोलेरो लेकर हरिद्वार जा रहे थे सभी यात्री जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन हाल ही में खरीदा गया था। वाहन की खुशी में…
Read Moreआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई; चालक समेत 8 यात्री घायल
कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टीयरिंग में फंस गया। करीब आधे घंटे तक चले राहत अभियान के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी बस जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली की लक्ष्मी हालीडेज कंपनी की बस करीब 45 यात्रियों को लेकर…
Read Moreयमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! डबल डेकर बस ट्रेलर में घुसी, 4 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डबल डेकर वोल्वो बस पीछे से एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सुबह 4 बजे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 112 और 113 के बीच सुबह…
Read Moreबाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और डंपर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर जिंदा जला
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सतरही रेलवे क्रॉसिंग के पास कंटेनर ट्रक और डंपर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरा इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे में ट्रक चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों वाहन धू-धू कर जलते दिखाई दे…
Read Moreआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बिहार जा रही बस पलटी; 6 लोगों की मौत, कई घायल
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार…
Read Moreआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टैंकर से भिड़ी बस में लगी आग; ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जले, कई यात्री घायल
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मटसेना थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्लीपर बस टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। हादसे में बस चालक और कंडक्टर की जलकर मौत हो गई, जबकि 15 से 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला जानकारी के मुताबिक, कानपुर से गुरुग्राम जा रही डबल डेकर प्राइवेट स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर…
Read Moreबचाने दौड़े और मौत ने सबको चुन लिया! इंसानियत पर चढ़ा स्पीड का पहिया
रात के अंधेरे में इंसानियत सड़क पर उतरी… और कुछ ही सेकंड में वही इंसानियत कुचल दी गई। जो लोग किसी की जान बचाने दौड़े थे, वही खुद मौत के आंकड़े बन गए। सवाल ये नहीं कि हादसा कैसे हुआ… सवाल ये है कि आखिर हमारी सड़कों पर मौत इतनी सस्ती क्यों हो गई है? देर रात 12 बजे के आसपास, उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में जो हुआ, वो सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं था… वो सिस्टम, स्पीड और संवेदनहीनता का खौफनाक गठजोड़ था। हादसा या हत्याकांड? यह सिर्फ टक्कर नहीं…
Read Moreतेज रफ्तार, टूटा सिस्टम… गंगा एक्सप्रेसवे बना मौत का रास्ता
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को ऐसा दर्दनाक मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया।तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने सुल्तानपुर के जनौली के पास हाईवे पर पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया — और कुछ सेकेंड में खुशियों को मातम में बदल दिया। 7 लोग चपेट में, 4 की मौके पर मौत हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए, जिनमें से 4 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है, जिससे घटना और ज्यादा…
Read More